Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: बाइक की टक्कर से बुझ गया इकलौता चिराग, मासूम पिता के साथ दावत में जा रहा था नानी के घर!

THE LUCKNOW TIMES

Fri, Jul 4, 2025
Post views : 121

बाइक की टक्कर से बुझ गया इकलौता चिराग, मासूम पिता के साथ दावत में जा रहा था नानी के घर!

    दरअसल बरेली जनपद के थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम भदपरे समीप सड़क किनारे लघुशंका को उतरे पिता के पीछे पहुँचे 4 बर्षीय,शिवा को तेज गति आ रहे अपाचे बाइक सवारों ने टक्कर मार दी जिससे शिवा दूर जा गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया पिता ताराचंद ने बाइक सबारों को रोकने का प्रयास किया तो बाइक सबार ताराचंद को अकेला देख झगड़ने को आमादा हो गए और मौका पाते ही मौके से फरार हो गए।गंभीर रूप से घायल शिवा को इलाज हेतु स्थानीय डाक्टरों के पास व सीएचसी फरीदपुर ले जाया गया जहाँ डाक्टरों ने शिवा को मृत घोषित कर दिया।थाना कटरा के गांव कटैइया निवासी ताराचंद गुरुवार शाम लगभग 7:30 बजे फतेहगंजपूर्वी थाना क्षेत्र के गांव और अपनी ससुराल में भदपुरा हंसराम के घर अपने एकलौते चार वर्षीय बेटे शिवा के साथ टैम्पो में सवार होकर नामकरण की दावत में शामिल होने जा रहे थे कि गांव पहुंचने से डेढ़ किलो मीटर पहले झाला निकट ताराचंद को लघुशंका लगी कि वह टैम्पो रोक लघुशंका करने चल दिया कि टैम्पो में अकेला बैठा शिवा भी ताराचंद के पीछे चल दिया इसी दौरान टिसुआ से जादवपुर की ओर जा रहे अपाचे बाइक सबार तीन युवकों ने पीछे से शिवा को टक्कर मार दी बाइक की टक्कर से शिवा उछलकर दूर जा गिरा आनन फानन में ताराचंद उसे बचाने दौड़ा कि शिवा गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी अनुसार मृतक के पिता ने बाइक सवारों को रोकना चाँह तो बे ताराचंद को अकेला समझ बाइक सबार तीनों युवक ताराचंद से झगड़ने को आमादा हो गए और मौका पाकर बाइक सबार मौके से फरार हो गए।गंभीर रूप से घायल शिवा को इलाज हेतु लेजाया गया जहाँ डाक्टरों ने शिवा को मृत घोषित कर दिया।इसके बाद ताराचंद ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी जहां पहुंची थाना पुलिस ने मृतक शिवा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।उधर घटना सूचना मृतक की मां सीमा को लगी तो परिवार में कोहराम मच गया और रोते बिलखते बेसुध हो गई।  

बुझ गया अकेला चिराग जिसने सुना हो गया गमगीन

दरअसल ताराचंद चचेरी साली के बच्चे के जन्म होने पर अपने बेटे शिवा के साथ दावत में आया था।इसी रास्ते में हुए सड़क हादसे में शिवा की मृत्यु हो गई घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार (जादोपुर) गांव की ओर फरार हो गए।यहाँ इंसानियत को शर्मसार करने बाला दृश्य प्रकाश में आया है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन