Thu 17 Sep 2026

ब्रेकिंग

250 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे

सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: यूपी के शाहजहांपुर करंट लगने से 2 कावड़ियों की दर्दनाक मौत, हाईटेंशन लाइन से टकराया था ट्रैक्टर पर रखा साउंड सिस्टम!

यूपी के शाहजहांपुर करंट लगने से 2 कावड़ियों की दर्दनाक मौत, हाईटेंशन लाइन से टकराया था ट्रैक्टर पर रखा साउंड सिस्टम!

  उत्तर प्रदेश शाहजहांपुर : दरअसल जनपद में कांवड़ियों की ट्रैक्टर ट्रॉली पर रखा साउंड बॉक्स (DJ) हाई टेंशन लाइन से टकरा गया, करंट लगने से ट्रैक्टर ट्राली पर सवार दो कावड़िया नीचे गिर गए, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई, साथ ही दो अन्य कावड़िया घायल हो गए कांवड़िया कछला घाट से गंगाजल भरने जा रहे थे. घायल कांवड़ियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है पूरी घटना थाना परौर क्षेत्र के कुंडरिया गांव की है, बताया जा रहा है कि गांव के लोग जलाभिषेक करने के लिए गंगा जल लेने कछला घाट जा रहे थे. ट्रैक्टर ट्राली पर साउंड सिस्टम रखा हुआ था जिसकी ऊंचाई काफी ज्यादा थी,साउंड सिस्टम पर तेज आवाज में धार्मिक गाने बज रहे थे, जिन पर कावड़िये डांस कर रहे थे इसी बीच अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली पर रखा साउंड सिस्टम हाई टेंशन लाइन से टकरा गया, जिससे ट्रैक्टर ट्राली में करंट उतर आया. करंट का झटका लगने की वजह से चार कांवरिया ट्रैक्टर ट्राली से नीचे गिर गए, इनमें से एक कांवरिया की ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर मौत हो गई, जबकि दूसरे ने गंभीर रूप से घायल होने की वजह से दम तोड़ दिया. साथ ही दो अन्य कावड़िया भी घायल हो गए सीओ अजय राय ने बताया कि करंट लगने की खबर के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कांवरियों को अस्पताल में भर्ती कराया है साथ ही दोनों शवों को भी कब्जे में ले लिया है, फिलहाल घटना के बाद से गांव में मातम छाया हुआ है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन