Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: यूपी के मेरठ में बसपा नेता के शोरूम के अंदर ताबड़तोड़,फायरिंग, हालत गंभीर, चुनावी रंजिश में वारदात की आशंका!

यूपी के मेरठ में बसपा नेता के शोरूम के अंदर ताबड़तोड़,फायरिंग, हालत गंभीर, चुनावी रंजिश में वारदात की आशंका!

  उत्तर प्रदेश मेरठ : दरअसल जनपद के मवाना क्षेत्र में शोरूम के अंदर बसपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, बाइक सवार 3 बदमाशों ने बसपा नेता इमरान इलाही (46) पर एक के बाद एक कई गोलियां चलाईं, आपको बताते हैं कि दो गोलियां इमरान को लगी हैं. फायरिंग से बाजार में अफरातफरी मच गई. हमले के बाद बदमाश फरार हो गए शोरूम के कर्मचारियों ने इमरान को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. फिलहाल पुलिस का मानना है कि हमला चुनावी रंजिश में किया गया है घटना शनिवार रात लगभग 11.30 बजे मवाना थाना क्षेत्र के गोल मार्केट की है. इमरान मेरठ में बसपा से पदाधिकारी हैं. वह नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ चुके हैं, मोहल्ला तिहाई निवासी बसपा नेता इमरान उर्फ बबलू गोल मार्किट स्थित अपने शोरूम में बैठे थे. तभी बाइक से तीन बदमाश आए, उन्होंने शोरूम में घुसते ही काउंटर पर बैठे बसपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. अचानक हुई फायरिंग से शोरूम में भगदड़ मच गई, जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बदमाश चेहरे कवर किए हुए थे. इधर, खून से लथपथ इमरान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. जसवंत राय हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने शुरुआती जांच के आधार पर बताया कि इमरान को दो गोलियां लगीं हैं. एक गोली पीठ पर तो दूसरी कमर के पास. उनकी हालत गंभीर बनी हुई है   स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि 2 दिन पहले बसपा नेता का कुछ लोगों से विवाद हुआ था, विवाद में एक युवती का भी नाम सामने आ रहा है. बताते हैं कि इससे पहले साल, 2010 में भी इसी तरह का एक विवाद सामने आया था, इस बारे में सीओ अभिषेक पटेल ने बताया कि जहां वारदात हुई है, वहां सीसीटीवी नहीं लगे हुए थे. शोरूम से थोड़ी दूर एक सीसीटीवी में बाइक से भागते हमलावर नजर आए हैं, वह चेहरा कवर किए हुए थे. पुलिस उनको ट्रेस कर रही है. वारदात क्यों की गई, यह अभी क्लीयर नहीं है, पुलिस चुनावी रंजिश और युवती के चक्कर में विवाद के एंगल पर भी जांच कर रही है इमरान के बेटे आगाज ने FIR दर्ज कराई है, अभी मामले की जांच की जा रही है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन