Mon 20 Apr 2026

ब्रेकिंग

दो गंभीर रूप से घायल,अज्ञात वाहन हुआ फरार

जामा मस्जिद क्षेत्र में सील दुकानों को लेकर व्यापारियों का हल्ला बोल, धरने पर बैठे दुकानदार

बुद्धि विहार में ‘आओ हाथ बढ़ाएं’ ट्रस्ट ने लगाया निःशुल्क महिला स्वास्थ्य शिविर, 60 महिलाओं ने कराई जांच

मिड टाउन क्लब में रक्तदान शिविर का आयोजन, एसपी सिटी ने बढ़ाया रक्तदाताओं का हौसला

फर्जी हाजिरी’ से लाखों के गबन का आरोप, जांच में देरी पर नाराज सभासद

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: वक्फ संशोधन बिल 2024 के खिलाफ 13 मार्च को होगा प्रदर्शन,दिल्ली में 4 घंटे चलेगा ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का धरना-प्रदर्शन!

वक्फ संशोधन बिल 2024 के खिलाफ 13 मार्च को होगा प्रदर्शन,दिल्ली में 4 घंटे चलेगा ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का धरना-प्रदर्शन!

  उत्तर प्रदेश लखनऊ : All India मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने वक्फ संशोधन बिल 2024 के विरोध में 13 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले धरने में शामिल होने वाले सभी लोगों से निर्धारित समय का पालन करने की अपील की है, यह धरना सुबह 10 बजे शुरू होगा और दोपहर 2 बजे समाप्त हो जाएगा, बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी और महासचिव मौलाना मोहम्मद फजल रहीम मुजद्दिदी ने विशेष रूप से होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए प्रतिभागियों से अनुरोध किया है, कि वे समय का सख्ती से पालन करें, ताकि दिल्ली के आसपास से आने वाले लोग दिन के उजाले में ही अपने घर लौट सकें बोर्ड के अध्यक्ष ने मुसलमानों से अपील की है, कि वे पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से धरने में शामिल हों. अनुशासन व सौहार्द्र बनाए रखें उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान और रास्ते में नारेबाजी न करें, क्योंकि इस्लाम हमें हर परिस्थिति में संयम और धैर्य रखने की शिक्षा देता है. यह धरना सरकार के अड़ियल रवैये और करोड़ों मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को अनदेखा कर वक्फ संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वाले कानून को थोपने की कोशिश के खिलाफ है इस प्रदर्शन में विपक्षी दलों और अन्य समुदायों के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे   बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है, कि यह धरना पूरी तरह लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के दायरे में होगा अध्यक्ष और महासचिव ने सभी मुसलमानों से इस धरने में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है कहा है कि यह उनकी धार्मिक जिम्मेदारी और सामुदायिक एकता का प्रमाण होगा!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन