Wed 22 Apr 2026

ब्रेकिंग

एजेंसियों पर भारी भीड़, सिलिंडर खत्म होने से रोज लौट रहे उपभोक्ता

40 हजार के विवाद में घर में घुसकर दंपति की चाकू से गोदकर हत्या, बच्चों के सामने थम गईं सांसें

उन्नाव में साक्षी महाराज का विपक्ष पर तंज

स्कूल निरीक्षण में मिलीं गंभीर खामियां, चार शिक्षकों को नोटिस

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत दो गंभीर रूप से घायल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: उन्नाव में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Oct 2, 2025
Post views : 94

नगरपालिका अध्यक्षा श्वेता मिश्रा, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा भानू और ईओ संजय कुमार गौतम ने किए माल्यार्पण

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सोमवार को नगर में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा श्वेता मिश्रा, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा भानू और ईओ संजय कुमार गौतम ने जगन्नाथगंज स्थित महात्मा गांधी पुस्तकालय पहुंचकर दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने गांधी और शास्त्री जी के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

अध्यक्षा ने कही प्रेरक बातें

नगर पालिका अध्यक्षा श्वेता मिश्रा ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जैसे महापुरुषों के त्याग और आदर्शों की वजह से भारत आज दुनिया में पहचान बना सका है। उनका जीवन हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है और हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए।

गांधी के आदर्श आज भी प्रासंगिक

नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा भानू ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर पूरी दुनिया को नई राह दिखाई। आज भी हम सभी उनके आदर्शों को जीवन में उतारकर राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी का सादा जीवन और ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा हर भारतीय को प्रेरित करता है।

ईओ ने किया नमन

नगर पालिका ईओ संजय कुमार गौतम ने कहा कि आज केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरा विश्व गांधी जयंती मना रहा है। गांधी और शास्त्री जैसे महान सपूतों के विचार समाज को नई दिशा देने वाले हैं और आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करते रहेंगे।

लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम में पी.के. मिश्रा, डॉ. राम नरेश, शरद मिश्रा, सभासद राकेश साहू, सभासद दीपक दीक्षित मोनू, सभासद शिव वीरेंद्र कुशवाहा और कुलदीप चौहान सहित बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे। सभी ने दोनों महान विभूतियों को नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन