Sun 19 Apr 2026

ब्रेकिंग

दो गंभीर रूप से घायल,अज्ञात वाहन हुआ फरार

जामा मस्जिद क्षेत्र में सील दुकानों को लेकर व्यापारियों का हल्ला बोल, धरने पर बैठे दुकानदार

बुद्धि विहार में ‘आओ हाथ बढ़ाएं’ ट्रस्ट ने लगाया निःशुल्क महिला स्वास्थ्य शिविर, 60 महिलाओं ने कराई जांच

मिड टाउन क्लब में रक्तदान शिविर का आयोजन, एसपी सिटी ने बढ़ाया रक्तदाताओं का हौसला

फर्जी हाजिरी’ से लाखों के गबन का आरोप, जांच में देरी पर नाराज सभासद

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: ट्रक और पिकअप की जोरदार टक्कर,3 की मौत,3 की हालत गंभीर!

THE LUCKNOW TIMES

Wed, Feb 19, 2025
Post views : 60

ट्रक और पिकअप की जोरदार टक्कर,3 की मौत,3 की हालत गंभीर!

  उत्तर प्रदेश आगरा : दरअसल आगरा खंदौली थाना क्षेत्र में आगरा-हाथरस रोड पर स्थित पीली पोखर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया है अभी तक एक मृतक की पहचान हुई है दो की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं हादसे में पिकअप क्षत्रिग्रस्त हो गई है जिसे रोड से हटाकर यातायात सुचारू किया गया है हादसा पिकअप के ओवरटेक करने पर बताया जा रहा है   पुलिस के मुताबिक खंदौली थाना क्षेत्र में हादसा बुधवार सुबह सात बजे के आसपास हुआ है आगरा हाथरस रोड पर गांव पीली पोखर के पास तेज गति से आ रहे ट्रक और पिकअप की आमने सामने की टक्कर हो गई जिससे तेज धमका हुआ और चीख पुकार मच गई इस पर ग्रामीण मदद के लिए पहुंचे और पुलिस का सूचना दी लोगों ने जैसे तैसे पिकअप और ट्रक में फंसे लोगों को बाहर निकाला इस दौरान तीन लोगों की मौत हो चुकी थी और तीन गंभीर रूप से घायल थे घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है   खंदौली थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह चौहान ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है जिसमें से एक का नाम मनदीप है अन्य दो मृतक की पहचान की जा रही है इसके अलावा पवन पुत्र कुलदीप निवासी बलरामनगर, थाना 21 सेक्टर कैथल हरियाणा, दीपक पुत्र रमेश निवासी दूर्वत हरियाणा और अमन पुत्र कृष्णा निवासी करथल हरियाणा घायल हैं जिन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है घायलों के परिजन को सूचना दे दी गई है बताया गया कि सभी लोग कैटरिंग का काम करते हैं और शादी समारोह में काम करके अलीगढ़ जा रहे थे!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन