Tue 23 Jun 2026

ब्रेकिंग

16 किलोमीटर तक नहीं मिला सीसीटीवी, फिर भी पुलिस ने खोला लूटकांड का राज; तीन बदमाश गिरफ्तार

रवि चौधरी को सौंपा ज्ञापन, बोले- ई-पंजीकरण से छिनेगा रोजगार; ओपी राजभर से दखल की मांग

फिल्मी सितारों ने किया चेंजओवर,5 मिनट ठहराव के बाद चॉपर से मुरादाबाद रवाना

बैटरी रिक्शा जलकर राख

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: अनधिकृत ई-रिक्शा और ऑटो पर कसा शिकंजा, नौ दिन में पकड़े गए अवैध 109 ऑटो व ई-रिक्शा सीज!

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Apr 10, 2025
Post views : 100

अनधिकृत ई-रिक्शा और ऑटो पर कसा शिकंजा, नौ दिन में पकड़े गए अवैध 109 ऑटो व ई-रिक्शा सीज!

सैय्यद फैज़ान रहमान "शीबू"🖋️ उत्तर प्रदेश उन्नाव : दरअसल चेकिंग अभियान में नौ दिन में 109 ई-रिक्शा व ऑटो ऐसे मिले जिन से सफर करना जोखिम भरा था। खटारा हो चुके इन वाहनों का फिटनेस नहीं मिला। वहीं बिना लाइसेंस और मानक से ज्यादा सवारियां बैठाए मिले 165 का चालान किया गया। योगी सरकार ने हादसों की वजह बने ऑटो और ई-रिक्शा की जांच करने और अवैध पाए जाने पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एक अप्रैल से परिवहन विभाग और यातायात पुलिस संयुक्त रूप से अभियान चला रही है। एआरटीओ प्रतिभा गौतम ने बताया कि नौ दिन के अभियान में जिले में अबतक 109 ई-रिक्शा और ऑटो सीज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि फिटनेस, टैक्स और बिना लाइसेंस चलाते पाए जाने पर सीज करने की कार्रवाई की गई है। वहीं मानक से कई गुना अधिक सवारियां बैठाए मिलने पर 165 का चालान किया गया है। सभी ऑटो और ई-रिक्शा मालिकों का ब्योरा दर्ज कर इन वाहनों को यूनिक आईडी नंबर भी दिया जा रहा है। एआरटीओ प्रवर्तन प्रतिभा सिंह ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन