Tue 21 Apr 2026

ब्रेकिंग

40 हजार के विवाद में घर में घुसकर दंपति की चाकू से गोदकर हत्या, बच्चों के सामने थम गईं सांसें

उन्नाव में साक्षी महाराज का विपक्ष पर तंज

स्कूल निरीक्षण में मिलीं गंभीर खामियां, चार शिक्षकों को नोटिस

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत दो गंभीर रूप से घायल

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, वैशाली के डॉक्टरों ने मुरादाबाद निवासी 51 वर्षीय राजेश्वर कुमार का जटिल लिविंग डोनर लिवर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: घर की राह मुश्किल, ट्रेनों में जगह नहीं, प्रीमियम तत्काल से उम्मीद

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Oct 17, 2025
Post views : 76

ट्रेनों में टिकट के लिए मची मारामारी, वेटिंग 200 पार

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहार करीब हैं, लेकिन घर लौटने की चाह में यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली, मुंबई, हरियाणा, गुजरात, नोएडा और बिहार जैसे राज्यों में काम करने वाले उन्नाव जिले के लोग इन दिनों टिकट को लेकर परेशान हैं। ज्यादातर ट्रेनों में वेटिंग 200 से भी ऊपर पहुंच गई है, जिससे घर जाने की उम्मीदें अधर में लटकी हैं। रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों पर रोजाना लंबी कतारें लग रही हैं। लोग सुबह से लाइन में लगते हैं, लेकिन टिकट न मिलने पर निराश होकर लौटना पड़ता है। तत्काल टिकट का कोटा भी कुछ ही मिनटों में खत्म हो रहा है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, दीपावली और छठ पर्व से पहले हर साल यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। इस बार भी स्थिति वैसी ही है। ज्यादातर लंबी दूरी की ट्रेनों में सीटें पहले से ही फुल हैं। उन्नाव से होकर गुजरने वाली गंगा गोमती एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, पुष्पक एक्सप्रेस, पवन एक्सप्रेस, सियालदह एक्सप्रेस और कामायनी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में टिकट मिलना लगभग नामुमकिन हो गया है। दिल्ली और बिहार रूट की ट्रेनों में वेटिंग 150 से 200 तक पहुंच चुकी है, जबकि मुंबई जाने वाली ट्रेनों में यह आंकड़ा 100 के करीब है। वहीं स्टेशन पर टिकट दलाल भी सक्रिय हो गए हैं। यात्रियों का कहना है कि एजेंट भारी रकम लेकर कन्फर्म टिकट दिलाने का दावा कर रहे हैं। हालांकि रेलवे प्रशासन ने ऐसे लोगों पर सख्त निगरानी की बात कही है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, अतिरिक्त कोच लगाने और कुछ ट्रेनों में स्पेशल सर्विस शुरू करने की संभावना पर विचार चल रहा है, ताकि त्योहारी भीड़ में यात्रियों को राहत मिल सके। उन्नाव के रहने वाले विनोद कुमार, जो नोएडा में काम करते हैं, ने बताया, “हर साल जैसे-तैसे टिकट मिल जाता था, लेकिन इस बार तो वेटिंग कम ही नहीं हो रही। अब बस यही उम्मीद है कि स्पेशल ट्रेनें चलें तो घर पहुंच सकें। त्योहार की तैयारियों के बीच रेलवे स्टेशनों की रौनक तो बढ़ी है, लेकिन टिकट न मिलने की वजह से लोगों के चेहरे पर मायूसी साफ झलक रही है।

त्यौहारी भीड़ ने बढ़ाई रेल यात्रियों की मुश्किलें

हर साल दीपावली और छठ के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने गृह जनपदों की ओर लौटते हैं। ऐसे में रेलवे पर अतिरिक्त बोझ पड़ना आम बात है। लेकिन इस बार स्थिति पिछले वर्षों से भी अधिक चुनौतीपूर्ण बताई जा रही है। रेलवे के अधिकारी मानते हैं कि इस साल त्योहार एक साथ पड़ने के कारण भीड़ अप्रत्याशित रूप से बढ़ी है। दीपावली 20 अक्टूबर के आसपास पड़ रही है, जबकि छठ पूजा 25 से 28 अक्टूबर तक रहेगी।

बस और फ्लाइट का किराया भी आसमान पर

रेलवे टिकटों की कमी का सीधा असर बस और हवाई किराए पर पड़ा है।लखनऊ से दिल्ली, मुंबई और पटना जाने वाली प्राइवेट बसों का किराया 40 से 60 प्रतिशत तक बढ़ गया है। वहीं फ्लाइट का किराया तीन से छह गुना तक महंगा हो चुका है। जानकारों का कहना है कि जैसे-जैसे दीपावली करीब आएगी, किराया और बढ़ सकता है। ट्रैवल एजेंट्स का अनुमान है कि इस बार त्योहारों में घर जाने का खर्च औसतन 30 से 50 प्रतिशत ज्यादा पड़ेगा।

तत्काल और प्रीमियम तत्काल का सहारा

जो लोग कंफर्म टिकट पाने की कोशिश में हैं, वे अब तत्काल या प्रीमियम तत्काल बुकिंग की ओर रुख कर रहे हैं। हालांकि इन टिकटों की कीमत सामान्य से कहीं अधिक होती है, लेकिन यात्रियों के पास विकल्प भी सीमित हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि हर ट्रेन में कुछ सीटें प्रीमियम तत्काल कोटे में रखी जाती हैं, लेकिन वे भी कुछ मिनटों में फुल हो जाती हैं।

रेलवे ने यात्रियों के लिए कुछ दिशा-निर्देश जारी किए 

यात्रा की योजना पहले से बनाएं और टिकट समय से बुक करें। केवल आधिकारिक वेबसाइट या काउंटर से ही टिकट लें। प्रतीक्षा सूची की स्थिति नियमित रूप से जांचते रहें। अनधिकृत दलालों या एजेंटों के झांसे में न आएं। फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर देखें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन