Tue 23 Jun 2026

ब्रेकिंग

महापौर ने आश्वस्त किया किसी भी वैध खोखा धारक को नहीं हटाया जाएगा

16 किलोमीटर तक नहीं मिला सीसीटीवी, फिर भी पुलिस ने खोला लूटकांड का राज; तीन बदमाश गिरफ्तार

रवि चौधरी को सौंपा ज्ञापन, बोले- ई-पंजीकरण से छिनेगा रोजगार; ओपी राजभर से दखल की मांग

फिल्मी सितारों ने किया चेंजओवर,5 मिनट ठहराव के बाद चॉपर से मुरादाबाद रवाना

बैटरी रिक्शा जलकर राख

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: पिता ने शराब पीने से मना किया तो बेटे ने कर दी हत्या, नशे में धुत आरोपी मौके से गिरफ्तार!

THE LUCKNOW TIMES

Sat, Apr 12, 2025
Post views : 103

पिता ने शराब पीने से मना किया तो बेटे ने कर दी हत्या, नशे में धुत आरोपी मौके से गिरफ्तार!

उत्तर प्रदेश बरेली : दअरसल जनपद के नवाबगंज क्षेत्र में शराब पीने से मना करने पर बेटे ने अपने पिता की धारदार हथियार से गर्दन काटकर मौत के घाट उतार दिया, घटना की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस पहुंची आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के भेजकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है नवाबगंज थाना के इनायतपुर गांव में रहने वाले लालाराम (65) खेती किसानी कर अपना परिवार चलते थे बताया जा रहा है कि लालाराम का 40 वर्षीय बड़ा बेटा छत्रपाल शराब पीने का आदी है, छत्रपाल शराब पीकर घर में लड़ाई-झगड़ा कर पत्नी और बच्चों के साथ आए दिन मारपीट भी करता रहता है बताया जा रहा है कि शुक्रवार को देर शाम छत्रपाल शराब पीकर खेत से जब घर लौटकर आया तो लालाराम ने उसे शराब पीने से मना किया इसी से नाराज होकर छत्रपाल ने अपने पिता लालाराम की गर्दन पर धारदार हथियार (हंसिया) से वार कर हत्या कर दी, घटना की जानकारी लगते ही नवाबगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह भी मौके पर पहुंच गए और शराब के नशे में आरोपी बेटे छत्रपाल को मौके से गिरफ्तार कर लिया नवाबगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि शराब पीने को लेकर पिता पुत्र का विवाद हो गया था इस विवाद में शराब के नशे में बेटे ने पिता की हत्या कर दी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है,आगे की विधिक कारवाही की जा रही है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन