Sat 19 Sep 2026

ब्रेकिंग

डिवाइडर से हटे अवैध यूनीपोल, 28 पर चला बुलडोजर

युवक पकड़ा

कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

कार्रवाई : यातायात नियम तोड़ने पर 11 डंपर सीज, 19 वाहनों के चालान

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Jun 2, 2026
Post views : 189

उन्नाव। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी कार्रवाई की गई। दो दिवसीय अभियान के दौरान 11 डंपर सीज किए गए, जबकि 19 अन्य वाहनों के चालान काटे गए। डीएम घनश्याम मीणा के निर्देश पर गठित टास्क फोर्स ने एक और दो जून को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान हसनगंज, नवाबगंज, पुरवा, मौरावां और बिहार क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों, बिना नंबर प्लेट और रिफ्लेक्टर वाले वाहनों, प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करने वालों तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की जांच की गई। जांच में ओवरलोडिंग समेत अन्य गंभीर अनियमितताएं मिलने पर 11 डंपरों को सीज कर दिया गया। वहीं विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन में 19 वाहनों के चालान किए गए। अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने पर 41 चालान किए गए। सीट बेल्ट का प्रयोग न करने पर 23 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते मिले चार चालकों का भी चालान किया गया। गलत दिशा में वाहन चलाने पर चार वाहनों के चालान किए गए, जबकि एक वाहन को सीज कर दिया गया। मालवाहक वाहन में सवारियां बैठाकर परिवहन करने के मामले में एक वाहन का चालान और एक वाहन सीज किया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) संजीव कुमार ने बताया कि गंभीर यातायात उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की संस्तुति संबंधित लाइसेंसिंग प्राधिकरण को भेजी गई है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान से परिवहन और खनन विभाग को करीब 6.18 लाख रुपये राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और अवैध खनन व परिवहन पर रोक लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन