सर्वप्रथम भुगतान करने बाली द्वारिकेश चीनी मिल : गन्ना किसानों के खातों में फिर भेजे 19 करोड़ 9,लाख 5 हजार
THE LUCKNOW TIMES
Mon, Jan 12, 2026
उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल जनपद के फरीदपुर तहसील क्षेत्र में स्थित सर्वप्रथम भुगतान करने बाली द्वारिकेश चीनी मिल को पेराई सत्र 2025-26 में 30 दिसंबर से 5 जनवरी तक किसानों द्वारा आपूर्ति किए गए गन्ना मूल्य का भुगतान रुपए 19 करोड़ 9,लाख 5 हजार का भुगतान फरीदपुर, बरेली,बीसलपुर,तिलहर,बदायूँ,भोजीपुरा,बहेड़ी,नबाबगंज,पीलीभीत,समितियों द्वारा उपलब्ध कराए गए गन्ना किसानों के संबंधित बैंक खातो में सोमवार 12 जनवरी को भेज दिया गया है।
सर्वप्रथम व सर्वाधिक भुगतान पाकर किसानों में खुशहाली का माहौल है।द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज प्रबंधन ने पत्र के माध्यम से बताया है कि 2025-26 के गन्ना पेराई सत्र में अब तक गन्ना किसानों के खातों में द्वारिकेश अंतर्गत समितियों द्वारा खरीदे गए गन्ने का 162 करोड़ 15,लाख 88 हजार रुपए का कुल भुगतान भेजा जा चुका है।द्वारिकेश इकाई प्रमुख एके त्यागी ने किसानों से अनुरोध करते हुए कहा है कि किसान बन्धु चीनी मिल द्वारा चलाई जा रही आकर्षक विकास योजना का लाभ उठाएँ और अधिक से अधिक क्षेत्र में गन्ने की बुवाई करें।
साथ ही अनुरोध किया है कि चीनी मिल को साफ-सुथरा एवं ताजा गन्ना ही आपूर्ति करें।द्वारिकेश चीनी मिल प्रबंधन के लिए किसानों का हित ही सर्वोपरि है जो समयँ से गन्ना किसानों का मूल्य भुगतान करने के लिए प्रतिबद्ध है।चीनी मिल प्रबन्धन ने किसानों को सलाह दी है कि कम तापमान में पौधे गन्ने की कटाई न करें अन्यथा पेड़ी में फुटाव नहीं होगा।
द्वारिकेश शुगर इण्डस्ट्रीज लि0,प्रबंधन ने समस्त गन्ना किसानों को यह विश्वास दिलाया कि आपके क्षेत्र में विकास एवं किसान भाईयों की सामाजिक एवं आर्थिक उन्नति के लिये सदैव तत्पर है और रहेगी ताकि गन्ना किसान बन्धु अधिक से अधिक लाभ कमा सकें।
Tags :
Bareilly news
The Lucknow Times
Lucknow Times
Sugar mil Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन