Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

8वीं मोहर्रम की रात निकला हज़रत अब्बास (अ.स.) की याद में गूंजती रहीं “या अब्बास” की सदाएं

जीएनआरएफ ने राहगीरों को पिलाया शर्बत

छह आरोपियों की 1.56 करोड़ की संपत्ति कुर्क

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय में किया प्रदर्शन

पट्टा और आवास की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

पिकअप गाड़ी का टायर फटने हादसा,1 की मौत : 5 घायल, शादी से घर जाते समय हुआ हादसा

THE LUCKNOW TIMES

Mon, Apr 13, 2026
Post views : 644

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में भीषण गर्मी के बीच हाइवे पर तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी का टायर फटने से पलट गई।पिकअप पर सवार 5 लोग गाड़ी के नीचे दब गए।सभी को गंभीर हालत में 108 एम्बुलेंस के मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां पर डॉक्टर ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।

जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव निवासी 35 वर्षीय कन्हैया लाल अपनी पत्नी मधू, बहन उमा देवी, बहनोई सुभाष व भांजा सूरज के साथ रविवार को पूना से 20 अप्रैल को परिवार में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गांव जा रहे थे।यह सभी लोग कानपुर से एक पिकअप में बैठकर गांव जाते समय कानपुर प्रयागराज हाईवे में कल्यानपुर थाना के गांव में पिकअप का पिछला टायर फट गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर बीच वाली लेन में पलट गई।

इससे पीछे बैठे सभी लोग दब गए। घटना देख राहगीर व आसपास के लोग दौड़ पड़े।पिकअप को सीधा करके सभी घायलों को बाहर निकाला गया। सूचना पर पुलिस मौके में पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए पीएचसी गोपालगंज ले गई। इलाज के दौरान चिकित्सक ने कन्हैया लाल को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

वही पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भतीजे अर्जुन सिंह चौहान ने बताया कि हमारे बड़े भाई पप्पू चौहान की बेटी की शादी 20 अप्रैल को होनी थी।जिसमें शामिल होने के लिए यह सभी पूने से घर वापस आ रहे थे तभी घर से 45 किलोमीटर पहले यह हादसा हो गया।

थाना प्रभारी सुमित देव पांडेय ने बताया कि कन्हैया लाल की मौत हो गई है। चालक मौके से फरार है। गाड़ी को कब्जे में लिया गया है।

Tags :

The Lucknow Times

Breaking fatehpur

Times of Lucknow

Fatehpur News

Fatehpur accident news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन