Thu 17 Sep 2026

ब्रेकिंग

250 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे

सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

उन्नाव में आबकारी विभाग की छापेमारी : 88 लीटर कच्ची शराब बरामद

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Nov 15, 2025
Post views : 261

कई गांवों में दबिश, 450 किलो महुआ लहन नष्ट, थाने में केस दर्ज

उन्नाव में आबकारी विभाग की टीम ने मौरावां इलाके में अवैध शराब के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। सुबह से शुरू हुए इस अभियान में कई गांवों में दबिश दी गई, जहां कच्ची शराब बनाने और बेचने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। अभियान जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्र की अगुवाई में चला। टीम में आबकारी निरीक्षक निशांत सिंह और मौरावां थाने की पुलिस शामिल रही। ऊपरी अफसरों के निर्देश पर चल रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत यह संयुक्त कार्रवाई की गई।टीम ने ग्राम अहेसा, गडरियनखेड़ा, लच्छीखेड़ा बाजार और जनवारनखेड़ा में छापेमारी की। कई घरों और ठिकानों की तलाशी लेते हुए कुल 88 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। पांच लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान करीब 450 किलो महुआ लहन नष्ट किया गया, जो कच्ची शराब तैयार करने में इस्तेमाल होता है। अधिकारियों ने बताया कि बरामदगी के बाद सभी अभियुक्तों पर मौरावां थाने में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्र ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि गांवों में फैल रहे अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन