फिर खून से लाल हुआ NHAI : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत दो गंभीर रूप से घायल
मुनीश गुप्ता
Mon, Apr 20, 2026
यूपी बरेली जनपद के फरीदपुर थाना क्षेत्र में द्वारिकेश चीनी मिल के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग ओवरब्रिज पर तिलहर से बीसलपुर जा रहे बाइक सवार युवकों की बाइक को किसी अज्ञात बहन ने साइड मार दी जिसके फल स्वरुप तेजगति बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ों व पोल से टकराती हुई डिवाइडर पर जा गिरी और तीनो बाइक सवार युवक दूर-दूर जा गिरे जो गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।घायलों में एक युवक विपरीत दिशा में सड़क पर जा गिरा था जिसका सर फटने के बाद अधिक खून रसाव होने से हालत गंभीर हो गई अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने 23 बर्षीय रवि को मृतक घोषित कर दिया जबकि अन्य दोनों घायल युवको का इलाज निजि अस्पताल में किया जा रहा है।
घटना की सूचना पर पहुंची फरीदपुर थाना पुलिस ने घायल युवकों की बाइक को कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।थाना पुलिस ने बताया कि न्यु बाइक पर तीन युवक सवार होकर तिलहर से अपने गांव प्रहलाद पुर बीसलपुर जा रहे थे दोपहर 12:00 बजे करीब द्वारिकेश चीनी मिल के सामने ओवरब्रिज पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने कारण बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर एवं पेड़ों से टकराती हुई दूर जा गिरी और सभी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायलों में एक युवक रवि की मृत्यु हो गई अन्य दो घायलों का इलाज चल रहा है।घटना की कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है तहरीर प्राप्त होने पर घटना संबंधित कार्यवाही की जा सकेगी।वहीं प्रदीप के मामा सतीश ने बताया कि 24 बर्षीय प्रदीप पुत्र श्यामा चरण और 22 वर्षीय संदीप पुत्र सतपाल ग्राम प्रहलादपुर तहसील बीसलपुर जिला पीलीभीत के निवासी हैं प्रदीप आईसीयू में भर्ती है उक्त सभी युवक बाइक पर सवार होकर तिलहर से प्रहलादपुर बीसलपुर आ रहे थे जो कि रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही परिजारों में कोहराम मच गया।
Tags :
Accident news Bareilly
Bareilly accident news
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन