Fri 26 Jun 2026

ब्रेकिंग

बड़े अस्पतालों तक न पहुंच पाने वाले लोगों के लिए अभ्युदय सेवा संस्थान की पहल बनी सहारा

विरोध और घर शिकायत की चेतावनी पर आरोपी पीड़िता को 50,रुपये देकर घर के पास छोड़, गिरफ्तार l

“या हुसैन” की सदाओं के बीच अंगारों पर उतरे अज़ादार

चार होटल और एक अस्पताल सील

महिला की गई जान

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

जनसेवा के 10 साल पूरे : बड़े अस्पतालों तक न पहुंच पाने वाले लोगों के लिए अभ्युदय सेवा संस्थान की पहल बनी सहारा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Jun 26, 2026
Post views : 82

150 से ज्यादा लोगों ने कराई जांच, मुफ्त चश्मे और इलाज की सुविधा मिली, गंभीर मरीज ऑपरेशन के लिए चिन्हित

उन्नाव। सामाजिक सरोकारों के लिए काम करने वाली अभ्युदय सेवा संस्थान (रजि.) ने अपने स्थापना के दस वर्ष पूरे होने पर रविवार को शहर के कृष्णा नगर स्थित पार्क व्यू पैलेस में मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया। स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर मुफ्त जांच और विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लिया। सुबह से शुरू हुए कैंप में करीब डेढ़ सौ से अधिक लोगों का पंजीकरण किया गया। शिविर का मकसद उन लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना था, जो आर्थिक तंगी, समय की कमी या शारीरिक परेशानी के चलते बड़े अस्पतालों तक नहीं पहुंच पाते। यही वजह रही कि कैंप में बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं की अच्छी खासी मौजूदगी देखने को मिली। कैंप में मेदांता हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम ने फेफड़ों की जांच (पीएफटी), हड्डियों की मजबूती (बीएमडी), शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की। फिजिशियन डॉ. हिमांशु पांडेय ने मरीजों की समस्याएं सुनीं और उन्हें इलाज व सावधानियों की जानकारी दी। वहीं सांई आई एंड ईएनटी हॉस्पिटल की टीम ने आंख, नाक, कान और गले से जुड़ी बीमारियों की जांच की।

आंखों की जांच के दौरान जिन लोगों को चश्मे की जरूरत पाई गई, उनमें से 35 जरूरतमंदों को मौके पर ही मुफ्त चश्मे दिए गए। इसके अलावा सात मरीजों की हालत को देखते हुए उन्हें ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। होम्योपैथी विशेषज्ञ डॉ. नमन निगम ने भी बड़ी संख्या में मरीजों को देखा और निशुल्क दवाएं वितरित कीं। महिला मरीजों के लिए अलग से स्त्री रोग परामर्श की व्यवस्था की गई थी, जहां डॉ. पारुल निगम ने महिलाओं की समस्याएं सुनकर जरूरी सलाह और दवाएं दीं। इसके साथ ही न्यू भारत पैथोलिजी की टीम ने हीमोग्लोबिन, शुगर और बीपी सहित कई जरूरी जांचें कीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में इस तरह के स्वास्थ्य शिविर बेहद जरूरी हैं, क्योंकि इससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को सीधे राहत मिलती है। उन्होंने संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल समाज के लिए मिसाल है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा ‘भानू’ ने कहा कि आज के समय में स्वास्थ्य सबसे बड़ी जरूरत है और ऐसे कैंप आम लोगों के लिए काफी मददगार साबित होते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शशांक शेखर ने भी संस्थान की इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे कमजोर वर्ग को बड़ी राहत मिलती है।
संस्थान अध्यक्ष डॉ प्रभात सिन्हा ने कहा कि शिविर का उद्देश्य उन लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है, जो आर्थिक तंगी, शारीरिक अशक्तता या समयाभाव के चलते बड़े अस्पतालों तक नहीं पहुंच पाते। संस्थान के उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सेंगर ने बताया कि शिविर में 85 लोगों की आंखों की जांच, 65 लोगों की नाक-कान-गले की जांच, 72 लोगों की शुगर जांच, 54 लोगों का ब्लड प्रेशर और 36 लोगों का हीमोग्लोबिन परीक्षण किया गया। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के पदाधिकारियों ने सभी डॉक्टरों, तकनीशियनों और सहयोगियों का आभार जताया।

इस अवसर पर वरिष्ठ संरक्षक डॉ मनोज श्रीवास्तव, सचिव अनिरुद्ध सौरभ, संजय राठी, उपाध्यक्ष डॉ मनीष सेंगर, महेश गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक अमित मिश्रा, कुश ठाकुर, शिशिर अस्थाना, सुरेंद्र वर्मा, राहुल वर्मा, संजीव निगम, श्यामू चौरसिया, अजय श्रीवास्तव, यथार्थ गुप्ता, रामचंद्र गुप्ता, पवन निगम, प्रदीप निगम, नामित सभासद मोनिका सिन्हा, धर्मवीर सिंह सोनू, भरत चित्रांशी, आदित्य बाजपेई , दीपेंद्र सिंह, धर्मेंद्र शर्मा, नीरज सिंह आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने उम्मीद जताई कि आगे भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि जरूरतमंदों को समय पर इलाज और सलाह मिलती रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन