Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

रिजॉर्ट में नहाने के दौरान युवक की मौत : हादसा या कुछ और? पुलिस कर रही जांच

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Jun 11, 2026
Post views : 67

दोस्त के साथ गया था राघव रिजॉर्ट, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार

उन्नाव। बिहार थाना क्षेत्र के एक 20 वर्षीय युवक की रिजॉर्ट में नहाने के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, हालांकि परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इनकार किए जाने के कारण मौत के वास्तविक कारणों पर अभी स्पष्टता नहीं हो सकी है।मृतक की पहचान बिहार थाना क्षेत्र के तकिया निवासी मोहम्मद कैफ रज़ा पुत्र मोहम्मद शमी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कैफ अपने एक दोस्त के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित राघव रिजॉर्ट घूमने गया था। दोनों युवक वहां मौजूद पानी के पूल में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान अचानक कैफ की तबीयत बिगड़ गई और वह पानी में डूबने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब लोगों ने कैफ को पानी में असहज स्थिति में देखा तो उसे तुरंत बाहर निकाला गया। उसके साथ मौजूद दोस्तों और अन्य लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया। हालत गंभीर होने पर उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया गया कि कैफ अपने परिवार में दो बहनों का इकलौता भाई था। वह फर्नीचर से जुड़े काम के साथ मजदूरी भी करता था और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में हाथ बंटाता था। उसकी असमय मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और मृतक के साथ रिजॉर्ट गए दोस्त समेत अन्य लोगों से पूछताछ की। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि युवक की मौत केवल डूबने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह भी रही। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला नहाने के दौरान हुए हादसे का प्रतीत होता है, लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। वहीं, परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है, जिससे मौत के सटीक कारणों का पता लगाना और चुनौतीपूर्ण हो गया है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध तथ्यों और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवक की मौत से परिवार और आसपास के लोगों में शोक का माहौल है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन