Tue 21 Apr 2026

ब्रेकिंग

स्कूल निरीक्षण में मिलीं गंभीर खामियां, चार शिक्षकों को नोटिस

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत दो गंभीर रूप से घायल

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, वैशाली के डॉक्टरों ने मुरादाबाद निवासी 51 वर्षीय राजेश्वर कुमार का जटिल लिविंग डोनर लिवर

दो गंभीर रूप से घायल,अज्ञात वाहन हुआ फरार

जामा मस्जिद क्षेत्र में सील दुकानों को लेकर व्यापारियों का हल्ला बोल, धरने पर बैठे दुकानदार

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बीएसए कार्यालय का वीडियो वायरल : आईजीआरएस शिकायत निपटाने के नाम पर 50 हजार रुपये मांगने का आरोप

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Mar 14, 2026
Post views : 180

बीएसए ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की

उन्नाव। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय में तैनात एक लिपिक पर आईजीआरएस शिकायत के निस्तारण के नाम पर रुपये मांगने का आरोप लगा है। इस पूरे मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि "द लखनऊ टाइम्स" इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। मामला सामने आने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है। बीएसए ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है और संबंधित कर्मचारी से स्पष्टीकरण भी मांगा है। बताया जा रहा है कि मामला प्राथमिक विद्यालय तमोरिया बुजुर्ग से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि स्कूल में छात्र संख्या कम है और मध्याह्न भोजन (एमडीएम) निर्धारित समय व मेन्यू के अनुसार नहीं बनाया जाता। शिकायत मिलने के बाद बांगरमऊ के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) ने मामले की जांच की थी और प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था। इसी बीच शनिवार को करीब दो मिनट 14 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में बीएसए कार्यालय के प्रशासनिक पटल पर तैनात एक बाबू कथित तौर पर नोटिस के निस्तारण के बदले रुपये की मांग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में बातचीत के दौरान बाबू यह कहते सुनाई देते हैं कि मामला बीएसए की जानकारी में है और इसे निपटाने के लिए 50 हजार रुपये देने होंगे। वीडियो में मौजूद एक सहायक शिक्षक उनसे रकम कम करने की बात करते हुए 40 हजार रुपये में मामला तय करने की कोशिश करता नजर आता है। इस पर बाबू फिर 50 हजार रुपये दिलाने की बात कहते हुए काम पूरा कराने की बात कहते दिखाई देते हैं। वीडियो सामने आने के बाद संबंधित बाबू ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि वह वीडियो में दिख रहे शिक्षक को पहचानते तक नहीं हैं और उन्होंने किसी से किसी तरह की रकम की मांग नहीं की है। उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए बीएसए ने जांच के आदेश दिए हैं। जांच कमेटी में मुख्यालय बीईओ के साथ सिकंदरपुर सरोसी और बिछिया के खंड शिक्षा अधिकारियों को शामिल किया गया है। बीएसए शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। संबंधित बाबू से स्पष्टीकरण मांगा गया है और कमेटी को जल्द से जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं, जबकि विभागीय स्तर पर जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन