Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल : बांगरमऊ कोतवाली की कमान संभालेंगे अनुराग सिंह

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Nov 17, 2025
Post views : 178

एसपी बोले- हर थाने में जिम्मेदारी तय होगी और कार्रवाई तेज होगी

उन्नाव। पुलिस प्रशासन ने रविवार को एक अहम फेरबदल किया। जिला मुख्यालय पर देर रात जारी आदेश में चार इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए। पुलिस अफसरों के मुताबिक यह कदम इलाके में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने और कामकाज को तेज करने के लिए उठाया गया है।
सबसे बड़ा बदलाव बांगरमऊ कोतवाली में हुआ है। यहां तैनात इंस्पेक्टर चंद्रकांत सिंह को हटाकर विवेचना और अनावरण शाखा में भेज दिया गया। यह शाखा पुराने मामलों की जांच को गति देने के लिए बनाई गई है और मुश्किल केसों पर खास तौर पर काम करती है।
वहीं इस शाखा में तैनात तेज़ तर्रार इंस्पेक्टर अनुराग सिंह को बांगरमऊ कोतवाली की जिम्मेदारी मिल गई। उनसे उम्मीद की जा रही है कि वह क्षेत्र में बढ़ते विवादों पर काबू पाने के साथ-साथ थाने के कामकाज में सुधार लाएँगे। इसी तरह पुलिस लाइन में कार्यरत इंस्पेक्टर अखिलेश चंद्र पांडे को आसीवन थाने की कमान सौंपी गई है। हाल के दिनों में इस इलाके में कई आपराधिक घटनाएं सामने आई थीं। ऐसे में एक अनुभवी अधिकारी की तैनाती जरूरत मानी गई। आसीवन के मौजूदा थाना प्रभारी अरविंद पांडे को पुलिस लाइन भेज दिया गया। नौगांव गांव में वर्चस्व को लेकर हुई आजाद सिंह की हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठे थे। जांच में कमियां उजागर होने के बाद उन्हें हटाने का फैसला लिया गया। पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने कहा कि हर थाने में जिम्मेदारी तय हो और कार्रवाई समय पर हो, यही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था और मजबूत की जाएगी ताकि जनता को न्याय और सुरक्षा मिल सके।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन