Thu 24 Sep 2026

ब्रेकिंग

भाजपा पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री का अमित चौधरी ने किया स्वागत

सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

थाना ए0एच0टी0यू0- वर्ष 2016 से अपहर्ता/गुमशुदा चल रही युवती को बरामद कर की गई विधिक कार्यवाही । ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

आज “राजभाषा हिन्दी का महत्व एवं कार्यालयी कार्य में हिन्दी का प्रयोग” विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। ब्य

खाते से साफ हो गए दो लाख

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

पूर्व राज्य मंत्री नवाब सिंह पहुंचे मुरादाबाद : भाजपा पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री का अमित चौधरी ने किया स्वागत

आलम वारसी 2

Thu, Sep 24, 2026
Post views : 11

मुरादाबाद। भाजपा पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री नवाब सिंह नागर के मुरादाबाद महानगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान अमित चौधरी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर उनसे मुलाकात की।

कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके मार्गदर्शन एवं नेतृत्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर पार्टी संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।

नवाब सिंह नागर भाजपा के पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष हैं। वह उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व राज्यमंत्री, पूर्व विधायक तथा भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

इस अवसर पर अमित चौधरी समेत भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Tags :

मुरादाबाद

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन