Tue 23 Jun 2026

ब्रेकिंग

जीआरपी जवान ने कंधे पर उठाकर पहुंचाया अस्पताल

महापौर ने आश्वस्त किया किसी भी वैध खोखा धारक को नहीं हटाया जाएगा

16 किलोमीटर तक नहीं मिला सीसीटीवी, फिर भी पुलिस ने खोला लूटकांड का राज; तीन बदमाश गिरफ्तार

रवि चौधरी को सौंपा ज्ञापन, बोले- ई-पंजीकरण से छिनेगा रोजगार; ओपी राजभर से दखल की मांग

फिल्मी सितारों ने किया चेंजओवर,5 मिनट ठहराव के बाद चॉपर से मुरादाबाद रवाना

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

वोटर लिस्ट अपडेट की मुहिम तेज : घर-घर पहुंची बीएलओ टीम

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Nov 11, 2025
Post views : 359

महिलाओं ने कहा— इस बार घर बैठे मिला फॉर्म, प्रक्रिया हुई आसान

उन्नाव। मतदाता सूची सुधार (SIR) अभियान के तहत मंगलवार को वार्ड नम्बर 30 के मोहल्ला गद्दियाना, जेरधुस और ऊंटसार में बीएलओ टीम ने घर-घर जाकर फॉर्म वितरण किया। मोहल्लों में पहुंचते ही लोगों में अपने नाम जांचने और नया फॉर्म लेने को लेकर उत्साह दिखा। सुबह से ही गलियों में लोगों की हलचल बढ़ गई। बीएलओ परवेज आलम ने पात्र मतदाताओं को फॉर्म दिए और उन्हें फॉर्म भरने का तरीका समझाया। इस दौरान क्षेत्रीय सभासद मेराजउद्दीन और समाजवादी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नियाज अहमद ने भी मौके पर पहुंचकर लोगों को फॉर्म भरने की प्रक्रिया समझाने में बीएलओ की मदद की। दोनों ने मोहल्ले में घूमकर मतदाताओं को जानकारी दी और जिन लोगों को फॉर्म भरने में दिक्कत आई, उनकी जगह पर सहायता की।
बीएलओ मो. तौफिक ने बताया कि अभियान का उद्देश्य हर पात्र नागरिक को वोटर लिस्ट में शामिल करना है। जिनको मंगलवार को फॉर्म नहीं मिल पाए, उन्हें बुधवार को भी सुविधा दी जाएगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस बार बीएलओ और जनप्रतिनिधियों के संयुक्त प्रयास से प्रक्रिया काफी आसान रही। महिलाओं और बुजुर्गों को घर बैठे फॉर्म मिल गए और उन्हें भरने में भी सहयोग मिला।
रईस खान, निवासी वार्ड 30 ने कहा कि पहले फॉर्म के लिए कई बार जाना पड़ता था, अब घर पर ही फॉर्म मिलने से सुविधा हुई। वहीं शबाना बेगम ने बताया कि बीएलओ ने महिलाओं को फॉर्म भरने का तरीका बड़ी सहजता से समझाया।
क्षेत्रीय सभासद मेराजउद्दीन बोले कि वोटर लिस्ट सुधार अभियान लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने की प्रक्रिया है। बीएलओ टीम वार्ड में बखूबी काम कर रही है। हमारा प्रयास है कि कोई भी पात्र मतदाता नाम जुड़वाने या सुधार से वंचित न रहे। जरूरत पड़ने पर हम हर मोहल्ले में फॉर्म भरने में लोगों की मदद करेंगे।
बीएलओ टीम ने बताया कि अभियान के दौरान प्रत्येक घर तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है ताकि कोई पात्र मतदाता छूट न जाए।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन