Wed 16 Sep 2026

ब्रेकिंग

250 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे

सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

रात में फसल की रखवाली करने गए थे : सुबह चारपाई पर मिला खून से लथपथ शव

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Mar 11, 2026
Post views : 339

जमीन के पुराने विवाद में गांव के ही लोगों पर बेटे ने जताई हत्या की आशंका

उन्नाव। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के भिखारीपुर गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली कर रहे एक किसान की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। सुबह जब वह घर नहीं लौटे तो बेटे ने खेत जाकर देखा, जहां चारपाई पर उनका खून से लथपथ शव पड़ा मिला। घटना से गांव में सनसनी फैल गई।भिखारीपुर निवासी 55 वर्षीय कन्हैयालाल निषाद रोज की तरह मंगलवार शाम करीब एक किलोमीटर दूर अपने खेत पर फसल की रखवाली करने गए थे। परिवार के लोगों के मुताबिक वह अक्सर रात में खेत पर ही चारपाई डालकर सो जाते थे। बुधवार सुबह जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। बड़े बेटे राकेश निषाद पिता को देखने खेत पहुंचे तो चारपाई पर उनका शव पड़ा मिला। शरीर पर धारदार हथियार से कई वार के निशान थे और आसपास खून फैला हुआ था। यह दृश्य देखकर वह घबरा गए और तुरंत घरवालों व गांव के लोगों को सूचना दी। थोड़ी ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर फतेहपुर चौरासी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक के बेटे राकेश का आरोप है कि करीब छह साल पहले उसके पिता ने गांव के ही एक व्यक्ति नंगू से एक बिसुआ जमीन खरीदी थी। कुछ महीने पहले जब उस जमीन पर निर्माण कराने की तैयारी की गई तो नंगू और उसके साथियों ने इसका विरोध किया था और जान से मारने की धमकी भी दी थी। परिवार का कहना है कि इसी विवाद के चलते हत्या की गई है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि कन्हैयालाल शांत स्वभाव के व्यक्ति थे और खेती-किसानी से ही परिवार का गुजारा चलता था। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बेटे की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और जमीन विवाद सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन