Tue 27 Oct 2026

ब्रेकिंग

जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज

जनगणना देश की सामाजिक, आर्थिक एवं जनसांख्यिकीय स्थिति का महत्वपूर्ण आधार है। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

सालों से बदहाल सड़क पर अब दौड़ेंगे वाहन

अयोध्या दर्शन को तीन बसों से रवाना हुए 200 बुजुर्ग

सैकड़ों किसान पैदल मार्च निकाल एसडीएम को सौंपेगे ज्ञापन।

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

गुजौली के रुद्रा लॉन का मामला : बिना परमिट कट गए 40 सागौन के पेड़

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Oct 25, 2026
Post views : 46

वन विभाग सख्त, तहरीर पर तीन लोगों पर केस

उन्नाव। पेड़ काटने के लिए वन विभाग से अनुमति लेना जरूरी है, लेकिन मौरावां क्षेत्र के गुजौली गांव स्थित रुद्रा लॉन में सागौन के पेड़ों की कटाई बिना परमिट कराए किए जाने का आरोप लगा है। वन विभाग की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामला 22 अक्तूबर को वन विभाग की गश्त के दौरान सामने आया। पारा रेंज के बीट प्रभारी शिवकुमार को रुद्रा लॉन परिसर में सागौन के पेड़ों की कटाई की जानकारी मिली। इसके बाद जानकारी जुटाई गई तो करीब 30 से 40 पेड़ काटे जाने और उनकी लकड़ी ले जाए जाने की बात सामने आई। तहरीर के मुताबिक, रायबरेली जिले के बछरावां थाना क्षेत्र के सिंगहो गांव निवासी चौधरी सिंह और लखनऊ के अर्जुनगंज निवासी विवेक सिंह ने रुद्रा लॉन के मालिक मनोज कुमार यादव से पेड़ खरीदे थे। आरोप है कि दोनों ने वन विभाग से जरूरी परमिट बनवाए बिना पेड़ों की कटाई कराई और लकड़ी अपने साथ ले गए। बीट प्रभारी ने इसे वन अपराध बताते हुए मौरावां थाने में शिकायत दी। पुलिस ने उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम, 1976 की धारा 4/10 और उत्तर प्रदेश ट्रांजिट ऑफ टिम्बर एंड अदर फॉरेस्ट प्रोड्यूस रूल्स, 1978 की धारा 3/28 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस की ओर से की जाएगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन