Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

जीएनआरएफ ने राहगीरों को पिलाया शर्बत

छह आरोपियों की 1.56 करोड़ की संपत्ति कुर्क

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय में किया प्रदर्शन

पट्टा और आवास की मांग

लूट और धमकी का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बाबा साहब की शिक्षाओं पर चलने का संकल्प : संविधान दिवस पर हुआ समारोह

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Nov 26, 2025
Post views : 171

गरीब से प्रधानमंत्री बनने का उदाहरण संविधान की ताकत: पंकज गुप्ता

उन्नाव। संविधान दिवस पर बुधवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में भाजपा की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। सुबह से ही पार्क में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का जुटान शुरू हो गया। मंच के सामने तिरंगा लहराते पोस्टर और संविधान की प्रस्तावना लिए पहुंचे युवाओं ने माहौल को गरिमामय बना दिया। सबसे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, विधायक पंकज गुप्ता, अरुण पाठक, विधायक बंबा लाल दिवाकर, विधायक श्रीकांत कटियार और सहकारी बैंक के अध्यक्ष अरुण सिंह ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

संविधान ने देश को एकता की शक्ति दी

जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने कहा कि संविधान ने हर नागरिक को सम्मान की गारंटी दी है। बाबा साहब के विचार आज भी दिशा दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संविधान सर्वोपरि की भावना और मजबूत हुई। देश एक लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है और यही बाबा साहब का सपना था।

गरीब से प्रधानमंत्री बनने की मिसाल संविधान

विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि संविधान सिर्फ दस्तावेज नहीं, बल्कि समानता का आधार है। इसी ने गरीब को आवाज दी और भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बनाया। उन्होंने कहा कि एक साधारण परिवार से आया व्यक्ति भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है, यह संविधान की असली ताकत है।

अतिथियों ने रखे विचार, युवाओं ने लिया संकल्प

कार्यक्रम में मंच से अन्य वक्ताओं ने भी संविधान की महत्ता और अंबेडकर के योगदान को याद किया। कहा कि अधिकारों की बात करना आसान है, पर कर्तव्यों को निभाना ही सही श्रद्धांजलि है। वक्ताओं ने युवाओं से संविधान पढ़ने और समझने की अपील की ताकि आने वाली पीढ़ी जिम्मेदारी और जागरूकता के साथ समाज निर्माण में आगे आए।

श्रद्धांजलि के साथ राष्ट्रगान, बड़ी संख्या में मौजूद रहे कार्यकर्ता

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब को मोमबत्ती और पुष्पांजलि देकर नमन किया। राष्ट्रगान के बाद संविधान की रक्षा और पालन का सामूहिक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में सभाषाद प्रतिनिधि नवीन सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष अवनीश गुप्ता, विवेक तिवारी, संतोष पाल सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन