Wed 22 Apr 2026

ब्रेकिंग

की याद में पाँच रक्तदाताओं ने रक्तदान किया

ससुराल से घर लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक में हुए सनसनीखेज दंपति हत्याकांड में पुलिस को दूसरी बड़ी कामयाबी मिली है।

एजेंसियों पर भारी भीड़, सिलिंडर खत्म होने से रोज लौट रहे उपभोक्ता

40 हजार के विवाद में घर में घुसकर दंपति की चाकू से गोदकर हत्या, बच्चों के सामने थम गईं सांसें

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

नए साल से पहले आबकारी विभाग सख्त : शराब बिक्री पर पैनी नजर, अवैध कच्ची शराब के खिलाफ अभियान तेज

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Dec 31, 2025
Post views : 160

जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्र ने शहर की दुकानों की जांच की, 80 लीटर कच्ची शराब बरामद

उन्नाव। नए साल को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग ने जिले में सघन निरीक्षण और छापेमारी अभियान चलाया। जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्र ने सदर तहसील क्षेत्र में स्थित गांधीनगर मॉडल शॉप, कंपोजिट शॉप और देसी शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण से शराब कारोबारियों में हलचल मची रही। जांच के दौरान दुकानों में उपलब्ध शराब के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया और रिकॉर्ड से मिलान कराया गया। अधिकारियों ने यह भी परखा कि बिक्री पूरी तरह पॉस मशीन के माध्यम से ही हो रही है या नहीं। इसके साथ ही दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, उनकी रिकॉर्डिंग और संचालन की गहन जांच की गई, ताकि किसी भी तरह की अनियमित गतिविधि पर नजर रखी जा सके। जिला आबकारी अधिकारी ने दुकानदारों को साफ शब्दों में चेतावनी दी कि नियमों में लापरवाही या गड़बड़ी मिलने पर कड़ी कार्रवाई तय है।

शहर के निरीक्षण के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ भी सख्त रुख अपनाया गया। आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना अजगैन क्षेत्र के ग्राम लुधौरा मजरा कुसुंभी तथा थाना असोहा क्षेत्र के ग्राम सोहो और रामपुर में एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई में मौके से 80 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। टीम ने अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल हो रहे करीब 300 किलोग्राम लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया, ताकि भविष्य में दोबारा इस तरह की गतिविधि न हो सके। अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब न सिर्फ कानून का उल्लंघन है बल्कि आम लोगों की सेहत के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करती है।

जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्र ने कहा कि नए वर्ष के मद्देनजर जिलेभर में निगरानी बढ़ा दी गई है और ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर हो या गांव, कहीं भी अवैध शराब या नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से जहां अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप है, वहीं आम नागरिकों ने इसे सुरक्षा और व्यवस्था की दिशा में एक जरूरी कदम बताया है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन