Tue 21 Apr 2026

ब्रेकिंग

स्कूल निरीक्षण में मिलीं गंभीर खामियां, चार शिक्षकों को नोटिस

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत दो गंभीर रूप से घायल

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, वैशाली के डॉक्टरों ने मुरादाबाद निवासी 51 वर्षीय राजेश्वर कुमार का जटिल लिविंग डोनर लिवर

दो गंभीर रूप से घायल,अज्ञात वाहन हुआ फरार

जामा मस्जिद क्षेत्र में सील दुकानों को लेकर व्यापारियों का हल्ला बोल, धरने पर बैठे दुकानदार

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

स्मार्ट मीटर बने मुसीबत : बढ़े बिजली बिलों पर उपभोक्ताओं का हंगामा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Mar 14, 2026
Post views : 66

डीएम कार्यालय पहुंचकर किया प्रदर्शन, जांच तक कनेक्शन न काटने की मांग

उन्नाव। जिले में लगाए जा रहे स्मार्ट बिजली मीटर अब कई उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। शनिवार को बढ़े हुए बिजली बिलों से परेशान दर्जनों लोग जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गए और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिना किसी स्पष्ट कारण के उनके बिजली बिल कई गुना तक बढ़ गए हैं, जिससे आम परिवारों पर आर्थिक दबाव बढ़ गया है। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने आरोप लगाया कि विभाग की लापरवाही और मनमानी के कारण उपभोक्ताओं को अनावश्यक बिलों का भुगतान करना पड़ रहा है। कई लोगों ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत भी की, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया। एक उपभोक्ता ने आरोप लगाया कि मीटर बदलने के दौरान विभाग के एक कर्मचारी ने उनसे 20 हजार रुपये की मांग की थी। उनका कहना है कि जब उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया तो उनके घर लगाए गए स्मार्ट मीटर में जानबूझकर गड़बड़ी कर दी गई। इसके बाद से उनके घर का बिजली बिल लगातार चार से छह हजार रुपये तक आने लगा, जबकि पहले बिल काफी कम आता था। पीड़ित का कहना है कि पिछले छह से सात महीनों से वह इसी समस्या से जूझ रहे हैं, जबकि उनकी बिजली खपत में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। वहीं उम्मीदनगर के रहने वाले एक ई-रिक्शा चालक ने भी अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि पहले उनके घर का बिजली बिल करीब 200 से 250 रुपये तक आता था। लेकिन स्मार्ट मीटर लगने के बाद यह बढ़कर करीब 3,500 रुपये तक पहुंच गया। इतनी बड़ी राशि जमा कर पाना उनके लिए मुश्किल हो गया। बिल न जमा होने पर विभाग की ओर से उनका कनेक्शन भी काट दिया गया। उनका कहना है कि अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद उन्हें राहत नहीं मिली और उनसे पूरा बकाया जमा करने को कहा जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार लिखित शिकायत देकर समस्या से अवगत कराया, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने इस पर गंभीरता नहीं दिखाई। उनका आरोप है कि शिकायतें देने के बाद भी कोई जांच नहीं की जाती और मामले को टाल दिया जाता है।उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी से मांग की है कि बढ़े हुए बिजली बिलों की निष्पक्ष और तकनीकी जांच कराई जाए, ताकि वास्तविक कारण सामने आ सके। साथ ही जिन कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार या लापरवाही के आरोप हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। प्रदर्शनकारियों ने यह भी मांग की कि जांच पूरी होने तक गरीब परिवारों के बिजली कनेक्शन न काटे जाएं और विवादित बिलों की वसूली रोकी जाए। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वह आगे भी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन