Tue 23 Jun 2026

ब्रेकिंग

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

दर्दनाक हादसा : पीलिया की दवा लेने निकले मौसेरे भाइयों को डंपर ने कुचला, दोनों की मौत

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Jun 2, 2026
Post views : 65

मौरंग लदा डंपर जब्त; चालक-परिचालक फरार

उन्नाव। पुरवा कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो मौसेरे भाइयों की जान चली गई। दोनों दवा लेने के लिए घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में मौरंग से भरे एक डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े और डंपर उन्हें कुचलता हुआ आगे निकल गया। हादसा इतना भयावह था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अचलगंज थाना क्षेत्र के बेहटानथई गांव निवासी 22 वर्षीय अभय प्रताप सिंह और 12 वर्षीय सूर्यांश आपस में मौसेरे भाई थे। दोनों इन दिनों अपने नाना कमलेश सिंह के घर रह रहे थे। मंगलवार सुबह वे बाइक से पुरवा क्षेत्र में पीलिया की दवा लेने जा रहे थे। इसी दौरान गोकुलपुर मोड़ के पास सामने से आ रहे मौरंग लदे डंपर से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डंपर तेज रफ्तार में था। टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे और भारी वाहन उन्हें रौंदता हुआ आगे बढ़ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुरवा क्षेत्राधिकारी अरविंद चौरसिया और कोतवाली प्रभारी भवन सिंह मौर्य पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव में भी घटना की सूचना पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल मौरंग लदे डंपर को घटनास्थल से कुछ दूरी पर खड़ा बरामद कर कब्जे में ले लिया है। हालांकि चालक और परिचालक वाहन छोड़कर फरार हो गए। उनकी तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि गोकुलपुर मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मृत्यु हुई है। डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। चालक और परिचालक की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन