Tue 21 Apr 2026

ब्रेकिंग

40 हजार के विवाद में घर में घुसकर दंपति की चाकू से गोदकर हत्या, बच्चों के सामने थम गईं सांसें

उन्नाव में साक्षी महाराज का विपक्ष पर तंज

स्कूल निरीक्षण में मिलीं गंभीर खामियां, चार शिक्षकों को नोटिस

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत दो गंभीर रूप से घायल

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, वैशाली के डॉक्टरों ने मुरादाबाद निवासी 51 वर्षीय राजेश्वर कुमार का जटिल लिविंग डोनर लिवर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

परिजन पूरी रात करते रहे इंतजार : माना बंगला तिराहे के पास 20 फीट गहरी खंती में मिला युवक का शव

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Feb 13, 2026
Post views : 107

रात में घर से कानपुर के लिए निकला था, सुबह राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना

उन्नाव जिले के सफीपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर दिया। परियर गांव का रहने वाला एक युवक गुरुवार रात घर से कानपुर जाने के लिए निकला था, लेकिन सुबह उसका शव सड़क किनारे गहरी खंती में मिला। आशंका है कि बाइक असंतुलित होकर खंती में जा गिरी और रात भर वहीं पड़े रहने से उसकी मौत हो गई। परियर निवासी 30 वर्षीय सुरेंद्र कठेरिया गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे घर से निकले थे। परिवार को बताया था कि वह कानपुर जा रहे हैं। इसके बाद देर रात तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजन चिंतित रहे, लेकिन किसी अनहोनी की आशंका नहीं थी। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे परियर-बिठूर मार्ग पर माना बंगला तिराहे के पास से गुजर रहे लोगों की नजर सड़क से कुछ दूर गहरी खंती में पड़ी बाइक पर गई। पास जाकर देखा तो एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा था। सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सफीपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। पहचान के बाद पुष्टि हुई कि मृतक सुरेंद्र ही हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर मामला सड़क दुर्घटना का माना जा रहा है, हालांकि अंतिम स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। कोतवाल एसएन त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया बाइक फिसलने या अनियंत्रित होने से खंती में गिरने की आशंका है। मौत का सही कारण चिकित्सकीय परीक्षण के बाद सामने आएगा। सुरेंद्र तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। बड़े भाई बबलू उन्नाव में रहते हैं, जबकि छोटे भाई बीरेंद्र गांव में ही हैं। परिवार में पत्नी प्रीती, बेटी रिद्धिका और बेटे कुंज व रेहान हैं। मां जगदेई का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुए इस हादसे से गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि माना बंगला तिराहे के पास सड़क किनारे गहरी खंतियां हैं और रात के समय वहां रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। ऐसे में हल्की सी चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस स्थान पर सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने की मांग की है।फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन