Sun 19 Apr 2026

ब्रेकिंग

जामा मस्जिद क्षेत्र में सील दुकानों को लेकर व्यापारियों का हल्ला बोल, धरने पर बैठे दुकानदार

बुद्धि विहार में ‘आओ हाथ बढ़ाएं’ ट्रस्ट ने लगाया निःशुल्क महिला स्वास्थ्य शिविर, 60 महिलाओं ने कराई जांच

मिड टाउन क्लब में रक्तदान शिविर का आयोजन, एसपी सिटी ने बढ़ाया रक्तदाताओं का हौसला

फर्जी हाजिरी’ से लाखों के गबन का आरोप, जांच में देरी पर नाराज सभासद

समाधान की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे उपभोक्ता प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बाइक सवार मजदूर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर : उछलकर खड़े टैंकर से टकराकर हुई मौत!

मुनीश गुप्ता

Sat, Nov 22, 2025
Post views : 208

उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल जनपद के फरीदपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग ग्राम भगवानपुर फूलवा समीप स्थित ओवरब्रिज पर गुरुवार दोपहर 3:00 बजे करीब मोबाइक सबार मजदूर महताब 23,पुत्र श्याम सिंह निबासी ग्राम बकैनियाँ की बाइक को पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी टक्कर के बाद मजदूर महताब उछल कर ब्रिज पर खड़े टैंकर से जा टकराया घटना में घर लौट रहा बाइक सवार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।

खून से लथपथ मजदूर को सड़क पर पड़ा देख तमाम लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और देखते ही देखते वाहनों की कतारें लग गयीं इसी बीच मौका पाकर घटना को अंजाम देने बाला वाहन चालक वाहन लेकर घटना स्थल से फरार हो गया।

घटना की सूचना पर पहुँचे परिजनों ने बताया कि महताब की डेढ़ वर्ष पूर्व शादी हुई थी और एक माह पूर्व से कुनाल प्लाई बुड फैक्ट्री में मजदूरी कार्य कर परिवार का पेट पालन कर रहा था किन्तु इससे पूर्व महताब कई महीनों से टिसुआ स्थित प्लाई बुड फैक्ट्री में मजदूरी कार्य कर चूका था जहाँ मजदूरी के ठेकेदार सनोज पर रूपये शेष रहे गए थे जो शेष रूपये लेने टिसुआ गया था।

गुरुवार दोपहर बाइक से घर बकैनियाँ लौट रहा था कि द्वारिकेश चीनी मिल के सामने ओवरब्रिज पर पहुंचते ही किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे महताब उछलकर ब्रिज पर खड़े टैँकर से टकराकर लहूलुहान हो गया सिर में गंभीर चोट आने कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पहुँची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।पुलिस ने ब्रिज पर खड़े टैँकर को कब्जे में ले लिया है पुलिस का कहना है कि घटित हुई घटना की कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है तहरीर प्राप्त होने पर ही संबंधित कार्यवाही की जा सकेगी।

घटित घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है अचानक हुई दर्दनाक घटना की चर्चा गाँव में चर्चित है।

Tags :

The Lucknow Times

Bareilly accident

Accident news Bareilly

Times of Lucknow

Lucknow Times

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन