Sat 19 Sep 2026

ब्रेकिंग

डिवाइडर से हटे अवैध यूनीपोल, 28 पर चला बुलडोजर

युवक पकड़ा

कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

नितेश राणे के बयान पर AIMIM का प्रदर्शन : उन्नाव में मंत्री को बर्खास्त करने की उठाई मांग

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, May 14, 2026
Post views : 428

असदुद्दीन ओवैसी पर टिप्पणी को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी

उन्नाव। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे के विवादित बयान को लेकर गुरुवार को उन्नाव में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा और मंत्री के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे AIMIM के जिलाध्यक्ष नफीस खान ने कहा कि 11 मई को मीडिया से बातचीत के दौरान महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे ने AIMIM को “आतंकवादी संगठन” बताया था। इतना ही नहीं, उन्होंने पार्टी प्रमुख और सांसद असदउद्दीन अहमद की तुलना अंतरराष्ट्रीय आतंकी ओसामा बिन लादेन से कर दी। AIMIM नेताओं ने इसे बेहद आपत्तिजनक, गैर-जिम्मेदाराना और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया। पार्टी नेताओं का कहना है कि AIMIM देश के चुनाव आयोग में पंजीकृत एक मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल है, जिसके सांसद, विधायक और स्थानीय निकायों के प्रतिनिधि जनता द्वारा चुने गए हैं। ऐसे में किसी राजनीतिक दल को आतंकवादी संगठन बताना न केवल संविधान की भावना के खिलाफ है, बल्कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की गरिमा को भी ठेस पहुंचाने वाला बयान है। ज्ञापन में मांग की गई है कि मंत्री नितेश राणे के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाए और उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए। साथ ही सार्वजनिक रूप से AIMIM और असदुद्दीन ओवैसी से माफी मांगने की भी मांग उठाई गई है। AIMIM नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ समय से लगातार एक खास समुदाय और उसके प्रतिनिधियों को निशाना बनाकर भड़काऊ बयान दिए जा रहे हैं। इससे समाज में नफरत का माहौल पैदा हो रहा है और सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित हो रहा है। पार्टी नेताओं ने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है। मदरसों को लेकर दिए गए कथित बयानों पर भी AIMIM कार्यकर्ताओं ने कड़ी नाराजगी जताई। ज्ञापन में कहा गया कि मदरसों को आतंकवाद से जोड़ना और वहां हथियार मिलने जैसे आरोप लगाना पूरी तरह बेबुनियाद और भ्रामक है। पार्टी ने कहा कि मदरसे शिक्षा के केंद्र हैं और बिना किसी तथ्य के ऐसे बयान देकर समाज में भ्रम और अविश्वास फैलाने की कोशिश की जा रही है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की कि समाज में वैमनस्य फैलाने वाले बयानों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि कानून व्यवस्था और सामाजिक भाईचारा बना रहे। ज्ञापन सौंपने के बाद AIMIM नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी आगे बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन