Sat 19 Sep 2026

ब्रेकिंग

डिवाइडर से हटे अवैध यूनीपोल, 28 पर चला बुलडोजर

युवक पकड़ा

कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

लौटते समय हादसा : जन्मदिन समारोह से लौट रहे युवक को डंपर ने रौंदा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Jun 8, 2026
Post views : 133


जन्मदिन समारोह से लौट रहे युवक को डंपर ने रौंदा

उन्नाव। अजगैन थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। दुर्घटना के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के मुताबिक, भौली गांव निवासी अमन सिंह (23) अपने दोस्त राजेंद्र के साथ एक जन्मदिन समारोह में शामिल होने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में अजगैन क्षेत्र स्थित कत्था फैक्ट्री के पास पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने अमन को मृत घोषित कर दिया, जबकि राजेंद्र का इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया, जिससे उसकी पहचान में शुरुआती तौर पर दिक्कत आई। हालांकि पुलिस आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और वाहन की तलाश में जुटी है। परिजनों के अनुसार अमन एक मुर्गी फार्म में काम करता था और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में हाथ बंटाता था। वह पांच भाइयों और दो बहनों में दूसरे नंबर पर था। उसकी अचानक मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अस्पताल पहुंची मां सुषमा और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। ग्रामीणों ने भी घटना पर नाराजगी जताते हुए फरार चालक की जल्द गिरफ्तारी और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार अक्सर हादसों की वजह बनती है। अजगैन थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश तेज की जाएगी। पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही वाहन और चालक का पता लगा लिया जाएगा।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन