Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

वकी रशीद बोले- 'कलम की आवाज दबाना लोकतंत्र को खतरे में डालना'

ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में AIMIM उतरी, वकीलों के आंदोलन को दिया समर्थन

गौ रक्षकों की रिहाई को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

मौत की वजह पर सस्पेंस

भंडारे से लौट रहे किसान की लोडर की टक्कर से गई जान

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

वोटर लिस्ट दुरुस्त : बदली चुनावी तस्वीर, लाखों नाम कटने के बाद नई वोटर लिस्ट जारी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Jan 6, 2026
Post views : 305

घर-घर जांच में मृत और लापता मतदाताओं के नाम हटे, बीएलओ को मिला सम्मान

उन्नाव। जिले में मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए चलाया गया विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान अब पूरा हो गया है। इस अभियान के खत्म होते ही अंतिम वोटर लिस्ट भी जारी कर दी गई। प्रशासन के मुताबिक इस बार बड़ी संख्या में ऐसे नाम हटाए गए हैं, जो या तो गलत थे, जिन मतदाताओं की मौत हो चुकी थी या फिर जिनका कोई पता नहीं चल सका। यह अभियान 4 नवंबर से शुरू हुआ था और 1 जनवरी 2026 को अर्हता तिथि मानकर चलाया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे।अभियान के दौरान जिले से कुल 4 लाख 6 हजार 939 नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए। इसके बाद अब उन्नाव जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 19 लाख 17 हजार 882 रह गई है। इनमें 10 लाख 56 हजार 458 पुरुष, 8 लाख 61 हजार 381 महिला और 43 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार यह 2003 के बाद जिले में किया गया अब तक का सबसे बड़ा मतदाता शुद्धिकरण अभियान है। बूथ लेवल ऑफिसरों ने घर-घर जाकर जांच की। इस दौरान सामने आया कि जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों में 81 हजार 757 ऐसे मतदाता थे, जिनकी मौत हो चुकी थी, लेकिन उनके नाम अब भी सूची में दर्ज थे। परिजनों से पुष्टि के बाद इन नामों को हटाया गया। इसके अलावा 85 हजार 310 ऐसे मतदाता भी मिले, जिनका कहीं कोई पता नहीं चल पाया। कई बार कोशिशों के बाद भी जब उन्हें ट्रेस नहीं किया जा सका, तो जांच के आधार पर उनके नाम भी वोटर लिस्ट से हटा दिए गए। पुनरीक्षण से पहले जिले में कुल वोटर 23 लाख 25 हजार 53 थे। अभियान के बाद यह संख्या घटकर करीब 19.18 लाख रह गई है। विधानसभा वार आंकड़ों में सबसे ज्यादा नाम उन्नाव सदर सीट से कटे हैं। बांगरमऊ विधानसभा में 3 लाख 59 हजार 434 में से 54 हजार 567 नाम हटे। सफीपुर में 3 लाख 46 हजार 386 में से 51 हजार 409, मोहन में 3 लाख 46 हजार 132 में से 52 हजार 969 नाम सूची से बाहर किए गए। उन्नाव सदर में कुल 4 लाख 33 हजार 34 मतदाताओं में से 1 लाख 11 हजार 361 नाम हटाए गए, जो करीब 25 फीसदी से ज्यादा हैं। भगवंतनगर में 70 हजार 526 और पुरवा विधानसभा में 66 हजार 107 नाम काटे गए। इस पूरे अभियान में बूथ लेवल अफसरों की मेहनत भी सामने आई। डीएम गौरांग राठी ने अच्छा काम करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। डीएम ने कहा कि बीएलओ ने जिम्मेदारी से घर-घर जाकर जांच की, इसी वजह से वोटर लिस्ट को सही और भरोसेमंद बनाया जा सका। प्रशासन का कहना है कि इस अभियान से मतदाता सूची काफी हद तक साफ हुई है और आने वाले चुनावों में केवल सही और पात्र मतदाता ही वोट डाल सकेंगे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन