Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

तीन साल का रिपोर्ट कार्ड पेश : उपलब्धियां गिनाईं, विरोधियों पर साधा निशाना

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Jun 15, 2026
Post views : 48

प्रवीण भानू बोले- एक आरोप साबित हो जाए तो छोड़ दूंगा राजनीति

उन्नाव। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्वेता मिश्रा ने सोमवार को अपने तीन वर्ष के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए दावा किया कि इस अवधि में 71.97 करोड़ रुपये की लागत से 692 विकास कार्य कराए गए हैं। वहीं, उनके प्रतिनिधि और भाजपा नेता प्रवीण मिश्रा भानू ने नगर पालिका में भ्रष्टाचार के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यदि उन पर लगाए गए आरोपों में से एक भी सही साबित हो जाए तो वह हमेशा के लिए राजनीति छोड़ देंगे। मोती नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में अध्यक्ष श्वेता मिश्रा ने कहा कि वर्तमान बोर्ड की पहली बैठक 15 जून 2023 को हुई थी। इसके बाद शहर के विकास को प्राथमिकता देते हुए सड़क, पार्क, पेयजल, सफाई और कर व्यवस्था में कई सुधार किए गए। उन्होंने बताया कि छोटा चौराहा से रेलवे क्रॉसिंग तक सड़क का निर्माण कराया गया। इसके अलावा दो अमृत सरोवरों का जीर्णोद्धार, विभिन्न वार्डों में 15 पार्कों का निर्माण व सौंदर्यीकरण तथा अटल उपवन पार्क का विकास कराया गया। उन्होंने बताया कि शहर में पेयजल व्यवस्था मजबूत करने के लिए 244 सबमर्सिबल पंप लगाए जा रहे हैं। सफाई व्यवस्था के लिए 36 सीएनजी ट्रिपर, 10 जेसीबी, चार पोकलैंड, तीन डंपर और पांच ट्रैक्टर खरीदे गए हैं। साथ ही सीवर और नालों की सफाई के लिए दो जेटिंग मशीनें तथा दो मोबाइल टॉयलेट भी लिए गए हैं। पालिका अध्यक्ष ने बताया कि शहर के करीब 54 हजार मकानों का डेटा ऑनलाइन कर गृहकर और जलकर जमा करने की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। उन्होंने दावा किया कि नाला सफाई अभियान को व्यवस्थित करने से खर्च में करीब 50 प्रतिशत की कमी आई है।

पड़ाव अड्डों से बढ़ी आय

श्वेता मिश्रा ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में पड़ाव अड्डों से 1.47 करोड़ रुपये की वसूली की गई है, जबकि वर्ष 2006 से 2023 तक इस मद में केवल 68 लाख रुपये की वसूली हुई थी। उन्होंने कहा कि शुल्क पहले भी 20 रुपये था और आज भी उतना ही है, लेकिन व्यवस्था में सुधार से आय बढ़ी है।

आरोपों पर दिया जवाब

पत्रकार वार्ता में भाजपा नेता प्रवीण मिश्रा भानू ने बिना नाम लिए अपने राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोप पूरी तरह निराधार हैं। जिन पांच मामलों को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, उनमें से तीन वर्तमान बोर्ड के कार्यकाल से पहले के हैं, जबकि बाकी मामलों में कोई अनियमितता नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग लगातार शिकायतें और जांच कराकर विकास कार्यों को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रवीण भानू ने कहा, "यदि मेरे ऊपर लगाए गए आरोपों में से एक भी आरोप सही साबित हो जाए तो मैं जीवनभर के लिए राजनीति छोड़ दूंगा।" उन्होंने कुछ पुराने मामलों और कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच का मुद्दा भी उठाया और कहा कि यदि पारदर्शिता की बात की जा रही है तो सभी मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन