Tue 21 Apr 2026

ब्रेकिंग

40 हजार के विवाद में घर में घुसकर दंपति की चाकू से गोदकर हत्या, बच्चों के सामने थम गईं सांसें

उन्नाव में साक्षी महाराज का विपक्ष पर तंज

स्कूल निरीक्षण में मिलीं गंभीर खामियां, चार शिक्षकों को नोटिस

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत दो गंभीर रूप से घायल

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, वैशाली के डॉक्टरों ने मुरादाबाद निवासी 51 वर्षीय राजेश्वर कुमार का जटिल लिविंग डोनर लिवर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

इमरजेंसी बाथरूम में मिला 6-7 माह का भ्रूण, : गर्भपात के बाद फेंके जाने की आशंका

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Apr 6, 2026
Post views : 263

किसने छोड़ा, कब छोड़ा… कैमरों में तलाश रही पुलिस

उन्नाव। जिला अस्पताल में सोमवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब इमरजेंसी वार्ड के बाथरूम से एक विकसित भ्रूण मिलने की खबर सामने आई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक भ्रूण करीब 6 से 7 महीने का बताया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। इमरजेंसी में तैनात सफाईकर्मी कलावती रोज की तरह बाथरूम की सफाई करने पहुंचीं। जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, अंदर कोने में कपड़े में लिपटा कुछ दिखाई दिया। पास जाकर देखा तो वह एक भ्रूण था। यह देखकर वह घबरा गईं और तुरंत अन्य स्टाफ को जानकारी दी। कुछ ही देर में वहां अस्पताल कर्मियों और मरीजों के परिजनों की भीड़ लग गई। अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि भ्रूण काफी विकसित अवस्था में है और पहली नजर में यह मेल चाइल्ड प्रतीत हो रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि कहीं बाहर गर्भपात कराने के बाद भ्रूण को अस्पताल परिसर में लाकर फेंका गया हो। सूचना मिलते ही अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने सबसे पहले वहां मौजूद सुरक्षा गार्डों और स्टाफ से पूछताछ की। साथ ही इमरजेंसी वार्ड और प्रवेश द्वारों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि भ्रूण को वहां कौन और कब छोड़कर गया। अस्पताल के भीतर भी इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। कुछ स्वास्थ्यकर्मियों का मानना है कि संभवतः किसी महिला ने पास के किसी निजी नर्सिंग होम या अन्य जगह पर गर्भपात कराया होगा और बाद में भ्रूण को यहां लाकर छोड़ दिया गया। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सीएमएस डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो पाएगी। फिलहाल पुलिस की कोशिश है कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी तक पहुंचा जाए। यह घटना न सिर्फ अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि अवैध या असुरक्षित गर्भपात जैसी संभावनाओं को लेकर भी चिंता बढ़ा रही है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन