Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

चार होटल और एक अस्पताल सील

महिला की गई जान

कासगंज में वाल्मीकि युवती की हत्या के विरोध में भावाधस ने निकाला कैंडल मार्च

विधायक पंकज गुप्ता ने किया शिलापट्ट अनावरण

दहेज हत्या में कार्रवाई न होने पर पिता ने उठाई आवाज

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बेसमेंट में होटल-रेस्टोरेंट चलाना पड़ा भारी : चार होटल और एक अस्पताल सील

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Jun 25, 2026
Post views : 7

फायर सेफ्टी मानकों में मिली भारी खामियां, यूएसडीए और अग्निशमन विभाग की संयुक्त कार्रवाई

उन्नाव। लखनऊ में हाल ही में हुए कोचिंग सेंटर अग्निकांड के बाद प्रदेशभर में फायर सेफ्टी और भवन मानकों को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। इसी कड़ी में शहर में नियमों को ताक पर रखकर चल रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। भवनों के बेसमेंट को पार्किंग और स्टोर की जगह होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यवसायिक कामों में इस्तेमाल करने वाले संचालकों पर गुरुवार को शिकंजा कस गया। उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण (यूएसडीए) और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के चार होटल-रेस्टोरेंट और एक अस्पताल को सील कर दिया। यह कार्रवाई डीएम एवं यूएसडीए उपाध्यक्ष के निर्देश पर की गई। टीम की अगुवाई एसडीएम न्यायिक उदयवीर सिंह, प्राधिकरण सचिव शुभम सिंह और अग्निशमन अधिकारी राममिलन भारती ने की। दरअसल, शहर में हाल ही में किए गए निरीक्षण में कई व्यावसायिक भवनों में गंभीर अनियमितताएं सामने आई थीं। जांच में पता चला कि कई भवन स्वामियों ने नक्शे में बेसमेंट को वाहन पार्किंग और स्टोर के लिए स्वीकृत कराया था, लेकिन मौके पर वहां होटल, शोरूम और अन्य व्यवसाय संचालित किए जा रहे थे। इसके अलावा अधिकांश भवनों में फायर एनओसी नहीं मिली और आग से बचाव के जरूरी इंतजाम भी अधूरे पाए गए। प्राधिकरण और अग्निशमन विभाग ने पहले 22 भवन स्वामियों को नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर कमियां दूर करने के निर्देश दिए थे। समय सीमा खत्म होने के बाद भी सुधार न होने पर गुरुवार से सीलिंग की कार्रवाई शुरू कर दी गई। पहले दिन पीतांबर नगर स्थित सम्राट होटल, गांधी नगर का अवस्थी स्वीट्स, कोतवाली के सामने स्थित विजय कॉन्टिनेंटल और गदनखेड़ा का होटल काशिश क्राउन को सील किया गया। इन प्रतिष्ठानों में न तो आग लगने की स्थिति में सुरक्षित निकासी के लिए दूसरा रास्ता था और न ही धुआं बाहर निकालने के लिए पर्याप्त वेंटिलेशन की व्यवस्था मिली। इसके अलावा शेखपुर मोहल्ले में स्थित उत्तम हॉस्पिटल को भी सील किया गया। जांच में अस्पताल के पास फायर एनओसी नहीं मिली और अग्निशमन के जरूरी मानक भी पूरे नहीं पाए गए। प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए तत्काल सीलिंग की कार्रवाई की। अधिकारियों का कहना है कि शहर में ऐसे सभी भवनों की जांच जारी है, जहां बिना नक्शा स्वीकृति या बिना फायर एनओसी के व्यवसायिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। आने वाले दिनों में और भी कार्रवाई हो सकती है। एसडीएम व यूएसडीए सचिव शुभम सिंह ने बताया कि बिना नक्शा और बिना फायर एनओसी के संचालित सभी भवनों की जांच कराई जा रही है। कमियां मिलने पर भवन स्वामियों को नोटिस देकर सुधार का मौका दिया जाएगा। अगर तय समय में मानक पूरे नहीं किए गए तो सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को पूर्व में नोटिस दिए गए चार होटल और एक अस्पताल पर कार्रवाई की गई है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन