Tue 23 Jun 2026

ब्रेकिंग

जीआरपी जवान ने कंधे पर उठाकर पहुंचाया अस्पताल

महापौर ने आश्वस्त किया किसी भी वैध खोखा धारक को नहीं हटाया जाएगा

16 किलोमीटर तक नहीं मिला सीसीटीवी, फिर भी पुलिस ने खोला लूटकांड का राज; तीन बदमाश गिरफ्तार

रवि चौधरी को सौंपा ज्ञापन, बोले- ई-पंजीकरण से छिनेगा रोजगार; ओपी राजभर से दखल की मांग

फिल्मी सितारों ने किया चेंजओवर,5 मिनट ठहराव के बाद चॉपर से मुरादाबाद रवाना

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

नई रोशनी की राह पर उन्नाव : सदर विधायक के प्रयास से शुरू हुआ निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Nov 12, 2025
Post views : 164

साई आई हॉस्पिटल, हनुमंत जीव आश्रय सेवा संस्थान और अभ्युदय सेवा संस्थान के सहयोग से हुआ आयोजन

30 मरीजों के निःशुल्क ऑपरेशन जारी

उन्नाव। जरूरतमंद लोगों की आंखों में फिर से रोशनी लाने के उद्देश्य से सदर विधायक के प्रयासों और साई आई हॉस्पिटल के सहयोग से बुधवार को निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सदर विधायक के पुत्र प्रखर गुप्ता और वरिष्ठ भाजपा नेता आनंद अवस्थी ने फीता काटकर किया।
सेवा शिविर में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। उनकी आंखों की जांच के बाद जिनको जरूरत पड़ी, उनका निःशुल्क ऑपरेशन कराया गया। आयोजन में हनुमंत जीव आश्रय सेवा संस्थान के अखिलेश अवस्थी और अभ्युदय सेवा संस्थान के प्रभात सिन्हा ने अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी, पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद अवस्थी, आशीष अटल, मनीष जायसवाल, नगर मंडल अध्यक्ष अवनीश गुप्ता, बृजेश पांडे, संतोष पाल, पुत्तन पाल, अखिलेश अवस्थी, प्रदीप सिंह, पवन सिंह, प्रियंका शुक्ला और नवीन सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वरिष्ठ भाजपा नेता आनंद अवस्थी ने कहा कि समाज के कमजोर तबकों को निःशुल्क नेत्र उपचार उपलब्ध कराना सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि यह पहल उन लोगों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है जो महंगे इलाज तक नहीं पहुंच पाते।
वहीं विधायक के पुत्र प्रखर गुप्ता ने शिविर के बाद कैंप कार्यालय जाकर पूरी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से मिलकर हालचाल पूछा और जिनका ऑपरेशन बाकी था, उन्हें अस्पताल ले जाने के निर्देश दिए।
प्रखर गुप्ता ने हर मरीज से आत्मीयता से बात की और भरोसा दिलाया कि सभी को समय पर इलाज और सुविधा मिलेगी। उन्होंने विधायक पंकज गुप्ता का संदेश भी सुनाया कि शारीरिक रूप से उपस्थित न होते हुए भी हमारा दिल और समर्पण हर मरीज के साथ है। हमें गर्व है कि कई परिवार अब नई रोशनी के साथ जिंदगी देखने की राह पर हैं। ऐसे स्वास्थ्य शिविर आगे भी जारी रहेंगे ताकि हर नागरिक तक बेहतर और सुलभ नेत्र सेवा पहुंच सके।
विधायक प्रतिनिधि प्रदीप सिंह ने बताया कि शिविर में सभी मरीजों की जांच के बाद 30 मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सेवा शिविर सिर्फ एक दिन की पहल नहीं, बल्कि लगातार चलने वाला अभियान है। उद्देश्य यह है कि जिले के जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क और बेहतर नेत्र उपचार की सुविधा लगातार मिलती रहे।
शिविर में आए मरीजों और उनके परिजनों के चेहरों पर संतोष और राहत दिखी। बुजुर्गों ने इसे विधायक और उनकी टीम की “सेवा भावना” का परिणाम बताया। आयोजकों ने कहा कि आने वाले समय में ऐसे और शिविर लगाए जाएंगे ताकि कोई भी व्यक्ति अंधेरे में न रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन