Sat 19 Sep 2026

ब्रेकिंग

डिवाइडर से हटे अवैध यूनीपोल, 28 पर चला बुलडोजर

युवक पकड़ा

कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव : कुत्तों के नोचने पर हुई जानकारी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Jun 7, 2026
Post views : 225

गंगाघाट के रविदास नगर श्रीनगर में सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के रविदास नगर श्रीनगर में रविवार दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति का शव नाले में मिलने से सनसनी फैल गई। मंदिर के सामने नाले के पास शव पड़े होने की जानकारी उस समय हुई, जब आवारा कुत्ते उसे नोचते दिखाई दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना बालूघाट चौकी क्षेत्र की है। स्थानीय लोगों के अनुसार मंदिर के सामने स्थित नाले के पास कुछ कुत्ते जमा थे। जब लोगों ने करीब जाकर देखा तो वहां एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। यह जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर बालूघाट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने लोगों को वहां से हटाकर शव को बाहर निकलवाया। शव की स्थिति ऐसी थी कि उसकी तत्काल पहचान नहीं हो सकी। आशंका जताई जा रही है कि शव काफी समय से नाले में पड़ा हो सकता है, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है। आसपास के थानों को भी सूचना भेजी गई है ताकि किसी गुमशुदगी की रिपोर्ट से उसका मिलान कराया जा सके। साथ ही क्षेत्र के लोगों से पूछताछ कर मृतक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।बालूघाट चौकी प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि अज्ञात शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान कराने और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। मामले की जांच जारी है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन