Sat 19 Sep 2026

ब्रेकिंग

डिवाइडर से हटे अवैध यूनीपोल, 28 पर चला बुलडोजर

युवक पकड़ा

कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

दिल्ली अग्निकांड के बाद जागा फायर विभाग : उन्नाव में होटल-अस्पतालों की जांच शुरू

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Jun 4, 2026
Post views : 304

13 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, कई जगह मिलीं खामियां; नोटिस जारी कर दिए सुधार के निर्देश

उन्नाव। दिल्ली के एक होटल में हुए भीषण अग्निकांड में 21 लोगों की मौत के बाद उन्नाव में भी फायर विभाग और जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। होटल, रेस्टोरेंट, अस्पताल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच शुरू कर दी गई है। अभियान के तहत अब तक 13 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा चुका है, जिनमें कई जगह सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई है। दिल्ली की घटना के बाद शुरू हुई इस कार्रवाई को लेकर लोगों के बीच यह चर्चा भी है कि अक्सर किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासनिक मशीनरी सक्रिय होती है। नियमित निगरानी और सख्त चेकिंग अभियान न होने के कारण कई संस्थानों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी लंबे समय तक जारी रहती है। हादसा होने पर जांच और कार्रवाई शुरू होती है, लेकिन कुछ समय बाद अभियान ठंडे बस्ते में चला जाता है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) अनूप सिंह ने बताया कि डीजी फायर सर्विस और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता, आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था और अन्य जरूरी मानकों की जांच की जा रही है। जांच में कई प्रतिष्ठानों में अग्निशमन उपकरणों की कमी और सुरक्षा नियमों का पालन न होने की बात सामने आई है। ऐसे संचालकों को नोटिस जारी कर तीन से पांच दिन के भीतर कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में सुधार नहीं होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एक प्रतिष्ठान में भवन के पीछे लकड़ियों का गोदाम बना मिला, जिससे आपातकालीन निकास मार्ग अवरुद्ध हो रहा था। फायर अधिकारियों ने संचालक को तत्काल गोदाम हटाकर निकास मार्ग खाली रखने के निर्देश दिए।विशेषज्ञों का मानना है कि अग्नि सुरक्षा केवल कागजी औपचारिकता नहीं बल्कि लोगों की जान से जुड़ा विषय है। होटल, अस्पताल और भीड़भाड़ वाले व्यावसायिक भवनों में नियमित ऑडिट और निरीक्षण जरूरी है। यदि सुरक्षा मानकों का लगातार पालन कराया जाए तो कई बड़े हादसों को टाला जा सकता है। सीएफओ ने बताया कि विभाग समय-समय पर जांच करता रहता है, लेकिन दिल्ली की घटना के बाद निगरानी और सख्ती बढ़ा दी गई है। आने वाले दिनों में भी जिले भर में यह अभियान जारी रहेगा ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से पहले खामियों को दूर कराया जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन