Wed 22 Apr 2026

ब्रेकिंग

गंगाघाट में शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि

महिला आरक्षण विधेयक पारित न होने पर भाजपा का फूटा गुस्सा,

की याद में पाँच रक्तदाताओं ने रक्तदान किया

ससुराल से घर लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक में हुए सनसनीखेज दंपति हत्याकांड में पुलिस को दूसरी बड़ी कामयाबी मिली है।

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

उन्नाव में श्रद्धा और सेवा का संगम : खालसा कॉलेज का परिसर शबद-कीर्तन से गूंजा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Nov 16, 2025
Post views : 132

जनप्रतिनिधि और शहर के सम्मानित लोग पहुंचे, दरबार में माथा टेका

उन्नाव। कानपुर लखनऊ राजमार्ग पर स्थित खालसा कॉलेज में रविवार को गुरु नानक देव जी के पावन आगमन दिवस पर कीर्तन समागम का शांतिमय आयोजन हुआ। सुबह से ही कॉलेज परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। संगत ने गुरु ग्रंथ साहब के दरबार में अरदास की, शबद-कीर्तन का रस लिया और गुरु साहब की शिक्षाओं को नमन किया। कार्यक्रम में जिले के जन प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और कई सम्मानित लोग पहुंचे। सभी ने दरबार में सिर नवाया और आशीर्वाद लिया। कीर्तन के बाद लंगर की व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।


समागम में सदर विधायक पंकज गुप्ता, जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी, भाजपा नेता अनिल कुशवाहा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा भानू, श्री राम लीला कमेटी अध्यक्ष संजय, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के प्रदेश सचिव अरविंद कमल, भाजपा नेता राकेश सिंह, जी एस भदौरिया और पत्रकार प्राचीन्द मिश्रा सहित कई लोग शामिल हुए। सभी ने गुरु साहब के चरणों में नतमस्तक होकर परिसर में शांति और सद्भाव का संदेश दिया।

स्कूल प्रबंधन की ओर से प्रबंधक सरदार गुरु शरण सिंह ने अतिथियों का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। उप प्रबंधक सुरजीत कौर, अनमोल सिंह ने समागम में पहुंचे सभी लोगों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में सरदार जनरैल सिंह, सरदार जसमीत सिंह, निम्मी अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे दिन चली भक्ति और सेवा की इस यात्रा ने संगत को भावपूर्ण अनुभव दिया।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन