Wed 22 Apr 2026

ब्रेकिंग

एजेंसियों पर भारी भीड़, सिलिंडर खत्म होने से रोज लौट रहे उपभोक्ता

40 हजार के विवाद में घर में घुसकर दंपति की चाकू से गोदकर हत्या, बच्चों के सामने थम गईं सांसें

उन्नाव में साक्षी महाराज का विपक्ष पर तंज

स्कूल निरीक्षण में मिलीं गंभीर खामियां, चार शिक्षकों को नोटिस

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत दो गंभीर रूप से घायल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

साइबर ठगी का मामला : सदर कोतवाली पुलिस ने कराई रकम वापसी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Jan 15, 2026
Post views : 101

ट्रेडिंग एडवाइजर बनकर ठगों ने 21 हजार रुपये की थी धोखाधड़ी

उन्नाव। साइबर ठगी के मामलों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को एक और कामयाबी मिली है। सदर कोतवाली पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के शिकार युवक के खाते में 17,500 रुपये वापस कराए हैं। बाकि की रिकवरी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के तालिब सरायं निवासी अशर काविश पुत्र साजिद अली से जुड़ा है। पीड़ित को कुछ लोगों ने खुद को ट्रेडिंग एडवाइजर बताकर बेहतर मुनाफे का झांसा दिया। उनकी बातों में आकर युवक ने फोन-पे के माध्यम से अलग अलग किस्तों में कुल 21 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने 25 दिसंबर 2025 को साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही कोतवाली सदर पुलिस की साइबर टीम सक्रिय हुई। बैंक और डिजिटल भुगतान से जुड़े माध्यमों से संपर्क कर तकनीकी जांच शुरू की गई। कार्रवाई का नतीजा यह रहा कि 15 जनवरी 2026 को पीड़ित के खाते में 17,500 रुपये की राशि रिफंड कर दी गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शेष रकम को भी वापस कराने के लिए संबंधित खातों और ट्रांजैक्शन की जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत मिश्र, अपराध निरीक्षक राजेश यादव और महिला आरक्षी सोनिया शर्मा की अहम भूमिका रही। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, मैसेज या निवेश के लालच में न आएं। साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत साइबर पोर्टल या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर धनराशि वापस कराई जा सके।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन