गणेश महोत्सव के तहत धूमधाम से निकली शोभायात्रा : बाजार गंज में गणपति चौक पर विराजमान हुए भगवान श्री गणेश, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
आलम वारसी 2
Mon, Sep 14, 2026
मुरादाबाद। श्री गणेश महोत्सव सर्राफा कमेटी बाजार गंज की ओर से पांच दिवसीय श्री गणेश महोत्सव के अवसर पर अधिवास पूर्ण होने के बाद भगवान श्री गणेश जी महाराज की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इससे पूर्व गणपति चौक, बाजार गंज में विधि-विधान के साथ भगवान श्री गणेश जी महाराज को विराजमान कराया गया।
शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश जी महाराज की आरती उतारकर एवं पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर महाप्रसाद का वितरण भी किया गया।
समिति के अनुसार 14 सितंबर से 19 सितंबर तक प्रतिदिन शाम आठ बजे से प्रभु इच्छा तक भगवान श्री गणेश जी महाराज की आरती के पश्चात वैष्णवी कला मंच के कलाकारों द्वारा धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। महोत्सव को लेकर बाजार गंज क्षेत्र में श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
Tags :
मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन