घने कोहरे में अज्ञात वाहन की टक्कर : कार सवार कई यात्री घायल,हाइवे पर थमे वाहनों के पहिए
मुनीश गुप्ता
Thu, Dec 18, 2025
उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल जनपद के थाना फतेहगंजपूर्वी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार तड़के हुए सड़क हादसे में गाजियाबाद से लखनऊ जा रही कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसके चलते घटित इस दुर्घटना में कार सवार पति-पत्नी एवं बच्चे घायल हो गए यह सड़क हादसा प्रातः 8 बजे घने कोहरे के कारण घटित होना बताया गया है।कार सवार सभी घायल गाजियाबाद के वसुंधरा निवासी पुष्पेंद्र दीक्षित एवं ओंकार नाथ दीक्षित आदि बताए गए हैँ जिन्हे घटना की सूचना पर पहुँची थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया।डाक्टरों ने बताया कि गंभीर चोट नहीं है सभी मामूली चोटें आई हैँ जल्द ठीक हो जायेंगे।
घटना के बाद सड़क पर यातायात बाधित रहा ततपश्चात पुलिस ने एनएचएआई टीम व क्रेन की मदद से दुर्घटना ग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर राष्ट्रीय राजमार्ग सुचारू कराया।बताते चलें कि बीते कुछ दिनो से टिसुआ समीप राष्ट्रीय राज मार्ग पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं घटित हो रही हैँ।
बीते एक सप्ताह में तीन सड़क हादसे हुए हैं जिनमें एक फार्मासिस्ट की मृत्यु हो चुकी है,बीते माह मुरादाबाद के एक बैंक मैनेजर की सड़क दुर्घटना में जान जा चुकी है।लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से उक्त मार्ग पर स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेतक तथा नियमित यातायात निगरानी की मांग की है।
थाना फतेहगंजपूर्वी इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि हाइवे पर घने कोहरे के कारण कार अज्ञात वाहन से टकरा गई है जिसमें कार सवारों को मामूली चोटें आई हैं।सभी को उपचार हेतु स्वस्थय केंद्र भिजवा दिया है।
Tags :
Bareilly news
Bareilly accident
Accident news
Foog alert
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन