Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

कासगंज में वाल्मीकि युवती की हत्या के विरोध में भावाधस ने निकाला कैंडल मार्च

विधायक पंकज गुप्ता ने किया शिलापट्ट अनावरण

दहेज हत्या में कार्रवाई न होने पर पिता ने उठाई आवाज

घर में मिला शव

पुरानी तहसील और चौमुखा पुल के सौंदर्यीकरण की मांग, पंजाबी समाज का प्रतिनिधिमंडल महापौर से मिला

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

एक दिन सेवा के नाम : सांसद साक्षी महाराज के जन्मदिवस पर कई कार्यक्रम होंगें

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Jan 12, 2026
Post views : 176

आयोजन की जिम्मेदारी संभाल रहे सदर विधायक पंकज गुप्ता

उन्नाव। सांसद डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज का जन्मदिवस 12 जनवरी को जिले में श्रद्धा, सेवा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा। आयोजन में सदर विधायक पंकज गुप्ता की प्रमुख भूमिका रहेगी। पूरे दिन चलने वाले आयोजनों को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, वहीं प्रशासन भी सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर सतर्क नजर आ रहा है। उनके जन्मोत्सव कार्यक्रमों की शुरुआत साक्षी धाम में उज्जैन से आए आचार्यों के सानिध्य में रुद्राभिषेक से होगी। इसके बाद हनुमंत जीव आश्रय संस्थान में गऊ पूजा का आयोजन किया जाएगा। सेवा कार्यों के तहत अस्पतालों में भर्ती मरीजों को फल और दूध वितरित किए जाएंगे। वहीं बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं को फल बांटे जाएंगे। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने बताया कि हर माह की 12 तारीख को लगने वाला मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर अब सांसद के जन्मोत्सव को समर्पित रहेगा, ताकि जरूरतमंद लोगों को नियमित रूप से इलाज का लाभ मिल सके। इसके बाद अरोड़ा रिसोर्ट में हवन और तुला दान का कार्यक्रम होगा। जन्मोत्सव के दौरान दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल दी जाएंगी और करीब एक हजार जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए जाएंगे। साथ ही भजन-कीर्तन और सामूहिक भोजन की भी व्यवस्था की गई है।शाम छह बजे से अरोड़ा रिसोर्ट में कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के जाने-माने कवि और शायर अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। मुंबई से शायर ताहिर फराज और शकील आजमी कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके साथ मंजर भोपाली, हास्य कवि विकास बौखल, कवयित्री सोनी मिश्रा दिल्ली, कमलेश शर्मा इटावा, बांके बिहारी और कवयित्री प्रियंका शुक्ला भी अपनी प्रस्तुतियां देंगी। कार्यक्रम का संचालन विश्वनाथ तिवारी ‘विश्व’ करेंगे।
कवि सम्मेलन और मुशायरे में जिले भर से कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

एडीएम सुशील कुमार गोंड और एसएसपी जय प्रकाश ने सांसद प्रतिनिधि अमितेश सिंह नंदू के साथ अरोड़ा रिसोर्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सदर विधायक पंकज गुप्ता ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन आस्था के साथ-साथ सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देता है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन