Tue 21 Apr 2026

ब्रेकिंग

40 हजार के विवाद में घर में घुसकर दंपति की चाकू से गोदकर हत्या, बच्चों के सामने थम गईं सांसें

उन्नाव में साक्षी महाराज का विपक्ष पर तंज

स्कूल निरीक्षण में मिलीं गंभीर खामियां, चार शिक्षकों को नोटिस

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत दो गंभीर रूप से घायल

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, वैशाली के डॉक्टरों ने मुरादाबाद निवासी 51 वर्षीय राजेश्वर कुमार का जटिल लिविंग डोनर लिवर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

मतदाता सूची पुनरीक्षण : 36 दिन में 84 हजार से ज्यादा दावे, अभी तक 25 फीसदी का निस्तारण

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Feb 13, 2026
Post views : 104

छह मार्च तक जारी रहेगा दावा-आपत्ति का दौर

उन्नाव। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपने नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए आवेदन किया है। छह जनवरी को जारी अनंतिम सूची के बाद से 11 फरवरी तक कुल 84,393 दावे और आपत्तियां दर्ज की गईं। हालांकि अब तक इनका करीब एक चौथाई यानी 25.65 फीसदी ही निपटाया जा सका है।

नाम जुड़वाने की होड़ सबसे ज्यादा

इस बार सबसे ज्यादा आवेदन नए नाम जुड़वाने के लिए आए हैं। फार्म-6 के तहत 65,841 लोगों ने मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने की मांग की। इसके अलावा 1,838 आवेदन नाम हटाने के लिए और 16,707 आवेदन नाम या पते में संशोधन के लिए प्राप्त हुए हैं। छह जनवरी को प्रकाशित अनंतिम मतदाता सूची में जिले में कुल 19,17,882 मतदाता दर्ज थे। इनमें 10,56,458 पुरुष, 8,61,381 महिला और 43 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

अब तक क्या हुआ

अब तक 21,648 दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया गया है। इनमें 14,155 नए मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े गए हैं। 559 नाम हटाए गए हैं, जबकि 6,934 मतदाताओं के नाम या पते में संशोधन किया गया है। मतदाता सूची में बदलाव का यह सिलसिला अभी जारी है। छह मार्च तक दावे और आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। इसके बाद सभी आवेदनों की जांच पूरी कर अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

विदेश में रहने वाले मतदाताओं के आवेदन भी

इस बार पुनरीक्षण के दौरान विदेश में रह रहे भारतीय नागरिकों ने भी दिलचस्पी दिखाई है। भारत से बाहर रहने वाले 11 लोगों ने फार्म-6ए के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर अपने नाम सूची में शामिल कराने का अनुरोध किया है। इन आवेदनों की जांच बीएलओ के माध्यम से कराई जा रही है। दस्तावेज सही पाए जाने पर उनके नाम भी सूची में जोड़े जाएंगे।

प्रशासन का दावा, प्रक्रिया तेज

सहायक निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मिश्रा के मुताबिक निस्तारण का काम तेजी से चल रहा है। उनका कहना है कि सभी दावों और आपत्तियों की विधिवत जांच के बाद ही अंतिम सूची जारी की जाएगी, ताकि कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए और अपात्र नाम शामिल न रह जाए। मतदाता सूची का यह पुनरीक्षण आने वाले चुनावों की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। बड़ी संख्या में नए आवेदन इस बात का संकेत हैं कि लोग अब अपने मताधिकार को लेकर पहले से ज्यादा सजग हो रहे हैं।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन