Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत : मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Jun 10, 2026
Post views : 59

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा; तहरीर के आधार पर जांच शुरू

उन्नाव। शादी के महज एक माह बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बीघापुर थाना क्षेत्र के हृदयनगर निवासी मनोहर की 20 वर्षीय पुत्री चांदनी की शादी सात मई 2026 को शहर कोतवाली क्षेत्र के बक्खा खेड़ा निवासी मनोहर पुत्र दिनेश के साथ हुई थी। मंगलवार देर रात करीब 12:50 बजे मृतका के मामा दिलीप पुत्र रामसनेही ने पुलिस को सूचना दी कि चांदनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मायके पक्ष का आरोप है कि विवाह के बाद से ही चांदनी को ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि मंगलवार रात उसकी हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों पक्षों के परिजन अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना रहा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। विवाह को अभी एक माह ही हुआ था, इसलिए सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही ससुराल पक्ष के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन