Wed 22 Apr 2026

ब्रेकिंग

की याद में पाँच रक्तदाताओं ने रक्तदान किया

ससुराल से घर लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक में हुए सनसनीखेज दंपति हत्याकांड में पुलिस को दूसरी बड़ी कामयाबी मिली है।

एजेंसियों पर भारी भीड़, सिलिंडर खत्म होने से रोज लौट रहे उपभोक्ता

40 हजार के विवाद में घर में घुसकर दंपति की चाकू से गोदकर हत्या, बच्चों के सामने थम गईं सांसें

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

जश्न की रात, सेवा की मिसाल : नववर्ष की पूर्व रात्रि पर सफाई कर्मियों के बीच पहुंचीं नगर पालिका अध्यक्ष

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Dec 31, 2025
Post views : 249

भाजपा नेता प्रवीण मिश्रा भानू भी रहे मौजूद, सफाई कर्मियों से की बातचीत

उन्नाव। नए साल की खुशियों के बीच शहर को साफ और सुरक्षित रखने में जुटे सफाई कर्मियों के साथ नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा ने नववर्ष की पूर्व रात्रि पर कुछ खास पल बिताए। देर रात चल रही नाइट स्वीपिंग के दौरान वह खुद सफाई सैनिकों के बीच पहुंचीं और उनके साथ चाय पर बातचीत की। इस दौरान भाजपा नेता व प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा भानू भी उनके साथ मौजूद रहे। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि जब पूरा शहर जश्न और उत्सव की तैयारियों में डूबा रहता है, उसी समय ये सफाई कर्मी बिना किसी दिखावे के अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। ठंड और थकान के बावजूद वे सड़कों पर उतरकर शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाए रखते हैं। उन्होंने कहा कि आम लोगों को साफ-सुथरा शहर दिखाई देता है, लेकिन उसके पीछे इन कर्मयोगियों की मेहनत और त्याग छिपा होता है।

श्वेता मिश्रा ने सफाई कर्मियों से उनके कार्य, समस्याओं और जरूरतों के बारे में भी बातचीत की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर पालिका उनके हितों का पूरा ध्यान रखेगी और सुविधाएं बेहतर करने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वच्छ नगर का सपना तभी पूरा हो सकता है जब सफाई कर्मियों को सम्मान और सहयोग मिले। इस मौके पर सफाई सैनिकों के चेहरों पर भी अपनापन और खुशी साफ नजर आई। नगर पालिका अध्यक्ष को अपने बीच पाकर उन्होंने भी अपने अनुभव साझा किए। चाय की साधारण सी मुलाकात ने माहौल को आत्मीय बना दिया। नववर्ष की पूर्व संध्या पर अध्यक्षा के प्रतिनिधि प्रवीण भानू मिश्रा ने सभी स्वच्छता योद्धाओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि शहर उनके परिश्रम का ऋणी है। उन्होंने सभी को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वास्थ्य, सम्मान और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह पहल न सिर्फ सफाई कर्मियों का मनोबल बढ़ाने वाली रही, बल्कि शहरवासियों को भी यह संदेश दे गई कि स्वच्छता के पीछे खड़े हाथों का सम्मान जरूरी है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन