Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

जीएनआरएफ ने राहगीरों को पिलाया शर्बत

छह आरोपियों की 1.56 करोड़ की संपत्ति कुर्क

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय में किया प्रदर्शन

पट्टा और आवास की मांग

लूट और धमकी का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

कवाब-पराठे की मशहूर दुकान का वीडियो वायरल : खाने की गुणवत्ता पर उठे सवाल

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Nov 22, 2025
Post views : 469

वीडियो की पुष्टि नहीं, लेकिन शहरभर में गूंजी चर्चा

उन्नाव। शहर के गांधी नगर तिराहे पर चल रही एक मशहूर कवाब-पराठे की दुकान फिर चर्चा में है। यहां के डोसे में कीड़ा मिलने का आरोप लगाते हुए एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर तेजी से घूमता रहा। वीडियो में एक शख्स डोसे के अंदर कथित रूप से कीड़ा दिखाता दिख रहा है। हालाकिं "द लखनऊ टाइम्स" इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता, लेकिन दिनभर शहर में इसी मुद्दे की बातें होती रहीं। गांधीनगर इलाके में यह दुकान रोज सुबह सैकड़ों लोगों की पहली पसंद रहती है। नाश्ता प्रेमी यहां लाइन लगाकर पहुंचते हैं। इसी बीच वायरल वीडियो ने लोगों को चौंका दिया। जैसे ही वीडियो फैला, कई स्थानीय लोगों ने खाद्य विभाग से जांच की मांग शुरू कर दी। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो की जानकारी मिल गई है, लेकिन अब तक किसी ग्राहक ने औपचारिक शिकायत नहीं दी। अधिकारी मानते हैं कि इस घटना ने शहर के होटल और रेस्टोरेंट में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ा दी है। इधर, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश दीक्षित ने बताया कि उन्हें यह मामला सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला है। उन्होंने कहा कि तथ्य सामने लाने के लिए जांच कराई जाएगी और जरूरत पड़ने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर मामला सच निकला तो यह भरोसे पर बड़ा सवाल होगा, क्योंकि कई परिवार और ऑफिस जाने वाले लोग रोज यहां से नाश्ता करते हैं। फिलहाल सभी की नजर इस बात पर है कि क्या कोई शिकायत दर्ज होती है और जांच में क्या निकलकर सामने आता है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन