Tue 23 Jun 2026

ब्रेकिंग

बैटरी रिक्शा जलकर राख

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई : आइसक्रीम फैक्ट्रियों और डेयरियों पर छापेमारी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, May 23, 2026
Post views : 280

सफाई और पंजीकरण में खामियां मिलने पर नोटिस, आठ नमूने लैब भेजे गए

उन्नाव। गर्मी के मौसम में आइसक्रीम, कुल्फी और डेयरी उत्पादों की बढ़ती खपत के बीच खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शनिवार को जिले में कई प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने आठ खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भरे, जबकि कई जगहों पर गंदगी, नियमों की अनदेखी और गलत पंजीकरण मिलने पर कारोबारियों को नोटिस थमा दिए गए। विभाग की टीम सबसे पहले आवास विकास स्थित खुशी आइसक्रीम फैक्ट्री पहुंची। यहां क्रंची बटर स्कॉच, ऑरेंज आइस कैंडी, चोकोबार और वनीला आइसक्रीम के नमूने लिए गए। जांच के दौरान परिसर में साफ-सफाई की स्थिति खराब मिली। साथ ही फैक्ट्री का जरूरी पंजीकरण भी नहीं पाया गया। इस पर अधिकारियों ने फैक्ट्री संचालक को तत्काल प्रभाव से इकाई बंद करने का नोटिस जारी कर दिया। इसके बाद टीम मखनखेड़ा करोवन स्थित न्यू दीपिका आइसक्रीम पहुंची। यहां कुल्फी के घोल का नमूना लिया गया। निरीक्षण में पता चला कि आइसक्रीम उत्पादों में अत्यधिक कृत्रिम रंगों का इस्तेमाल किया जा रहा था। इतना ही नहीं, प्रतिष्ठान का पंजीकरण भी गलत श्रेणी में कराया गया था। विभाग ने मौके पर ही करीब पांच लीटर आइसक्रीम घोल और सौ पीस आइसक्रीम चॉकलेट नष्ट कराई। संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अभियान के दौरान टीम ने कटरा दीवानखेड़ा स्थित अनाया डेयरी से दूध, बांगरमऊ के श्रीबालाजी स्वीट हाउस एंड फास्ट फूड से बर्फी और बेहटा भवानी की जनता दूध डेयरी से पनीर के नमूने भी लिए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मिलावट या गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश दीक्षित ने बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन