Tue 23 Jun 2026

ब्रेकिंग

जीआरपी जवान ने कंधे पर उठाकर पहुंचाया अस्पताल

महापौर ने आश्वस्त किया किसी भी वैध खोखा धारक को नहीं हटाया जाएगा

16 किलोमीटर तक नहीं मिला सीसीटीवी, फिर भी पुलिस ने खोला लूटकांड का राज; तीन बदमाश गिरफ्तार

रवि चौधरी को सौंपा ज्ञापन, बोले- ई-पंजीकरण से छिनेगा रोजगार; ओपी राजभर से दखल की मांग

फिल्मी सितारों ने किया चेंजओवर,5 मिनट ठहराव के बाद चॉपर से मुरादाबाद रवाना

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

गंगाघाट में टेंपो स्टैंड से अतिक्रमण हटाया : फोरलेन जाम से मिलेगी राहत

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Nov 15, 2025
Post views : 148

पालिका अध्यक्ष ने कहा, शहर की ट्रैफिक समस्या दूर करना प्राथमिकता

उन्नाव। गंगाघाट नगर पालिका प्रशासन ने फोरलेन पर लगातार लग रहे जाम से राहत दिलाने के लिए बड़ी कार्रवाई की। बालूघाट मोड़ से द्वारिका मोहिनी के बीच बने टेंपो स्टैंड पर कुछ दिनों से अस्थायी कब्जा बढ़ रहा था। इससे ई-रिक्शा, ऑटो और टेंपो फोरलेन के पोनी रोड तिराहे पर अव्यवस्थित तरीके से खड़े होते थे और लोगों को रोज की परेशानी झेलनी पड़ रही थी।इस समस्या को देखते हुए पालिकाध्यक्ष कौमुदी पांडेय और ईओ मुकेश मिश्रा ने तय किया कि पालिका की खाली पड़ी जमीन पर बने नए स्टैंड को जल्द से जल्द शुरू किया जाएगा। लेकिन संचालन शुरू होने से पहले ही कुछ लोगों ने यहां टीनशेड, काउंटर और अस्थायी दुकानें डालकर कब्जा जमा लिया था।स्थिति बिगड़ती देख पालिका ने एक विशेष अभियान चलाया। एसबीएम प्रभारी अनूप शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जेसीबी और कर्मचारियों की मदद से टेंपो स्टैंड परिसर में लगा टीनशेड, दुकानें, टेबल और अन्य सामग्री हटवा दी गई। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस मौजूद होने से कार्रवाई बिना किसी विवाद के पूरी हो गई।

अभियान के दौरान कई चारपहिया वाहन भी स्टैंड में खड़े मिले। टीम ने वाहन मालिकों को चेतावनी दी कि दोबारा गाड़ी खड़ी मिली तो सख्त कार्रवाई होगी। पालिका अफसरों का कहना है कि इस स्टैंड का मकसद फोरलेन पर लगने वाले जाम को कम करना है। टेंपो, ई-रिक्शा और ऑटो के लिए तय जगह मिलने से सड़क पर भीड़ कम होगी और आम लोगों को राहत मिलेगी। पालिकाध्यक्ष कौमुदी पांडेय ने बताया कि स्टैंड को जल्द ही व्यवस्थित रूप से शुरू किया जाएगा। सभी व्यवस्थाएं लगभग पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने साफ कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था सुधारना प्राथमिकता है और अतिक्रमण पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अतिक्रमण हटने के बाद आसपास के लोगों ने उम्मीद जताई कि नया स्टैंड शुरू होने से फोरलेन पर रोज लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा और आवागमन पहले की तुलना में आसान होगा।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन