Wed 22 Apr 2026

ब्रेकिंग

एजेंसियों पर भारी भीड़, सिलिंडर खत्म होने से रोज लौट रहे उपभोक्ता

40 हजार के विवाद में घर में घुसकर दंपति की चाकू से गोदकर हत्या, बच्चों के सामने थम गईं सांसें

उन्नाव में साक्षी महाराज का विपक्ष पर तंज

स्कूल निरीक्षण में मिलीं गंभीर खामियां, चार शिक्षकों को नोटिस

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत दो गंभीर रूप से घायल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

22-23 जनवरी को सर्वधर्म महोत्सव : देश-विदेश के धर्मगुरु देंगे एकता और शांति का संदेश

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Jan 18, 2026
Post views : 679

सुरेंद्र वर्मा ने कहा, उन्नाव की गंगा-जमुनी तहजीब को आगे बढ़ाने का प्रयास

उन्नाव। बसंत पंचमी और गणतंत्र दिवस के अवसर को खास बनाते हुए उन्नाव में सर्वधर्म महोत्सव एंव "रंग दे बसंती" कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस दो दिवसीय कार्यक्रम के जरिए शांति, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता का संदेश आमजन तक पहुंचाया जाएगा। साईं दरबार मंदिर सेवाा समिति के संस्थापक एवं आयोजक सुरेंद्र वर्मा ने मोतीनगर स्थित कार्यालय में प्रेसवार्ता करके बताया कि यह महोत्सव किसी एक धर्म या समुदाय तक सीमित नहीं है, बल्कि सभी धर्मों को एक सूत्र में जोड़ने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि उन्नाव हमेशा से आपसी सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता रहा है। उसी परंपरा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है, ताकि समाज में आपसी समझ और मेल-जोल को मजबूत किया जा सके। बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 22 जनवरी को बदरका स्थित अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद स्मारक से होगी। यहां सभी धर्मों के धर्मगुरु एक साथ पहुंचकर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे और देशभक्ति, शांति व सामाजिक एकता का संदेश देंगे। आयोजकों के अनुसार, ऐतिहासिक स्थल पर होने वाला यह कार्यक्रम युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करेगा।
महोत्सव के दूसरे दिन 23 जनवरी को सुबह 9 बजे आवास विकास कॉलोनी स्थित पटेल पार्क से एक भव्य संदेश यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा की खास बात यह होगी कि सभी धर्मों के धर्मगुरु सुसज्जित 30 बग्गियों पर सवार होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेंगे। यात्रा हरदोई पुल, बड़ा चौराहा, गांधी नगर तिराहा से होते हुए रामलीला मैदान पहुंचेगी। मार्ग में जगह-जगह लोग इस यात्रा का स्वागत करेंगे और एकता व भाईचारे के संदेश से रूबरू होंगे। यात्रा के समापन के बाद रामलीला मैदान में विशाल सर्वधर्म सभा का आयोजन किया जाएगा। यहां मंच से सभी धर्मगुरु समाज में सौहार्द, आपसी सम्मान और मिल-जुलकर रहने की भावना पर अपने विचार साझा करेंगे। आयोजकों का मानना है कि जब अलग-अलग आस्थाओं के प्रतिनिधि एक मंच पर खड़े होकर एक ही संदेश देंगे, तो उसका असर समाज पर गहराई से पड़ेगा। कार्यक्रम को और आकर्षक बनाने के लिए सांस्कृतिक आयोजनों को भी शामिल किया गया है। खास तौर पर “रंग दे बसंती” कार्यक्रम महोत्सव का प्रमुख आकर्षण रहेगा। इस कार्यक्रम के तहत देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जो युवाओं और बच्चों में राष्ट्रप्रेम और सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करेंगी। इसके अलावा मुंबई की विशेष बैंड द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। बसंत पंचमी के अवसर पर पतंग उड़ान का आयोजन भी किया जाएगा, जो परिवारों और बच्चों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेगा। प्रेसवार्ता के दौरान आचार्य लंकेश जी महाराज, सौरभ वर्मा, अमित मिश्रा, अनूप दीक्षित, संतोष वर्मा, आशीष पांडेय, शमशुद्दीन भोलू सहित समिति के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। आयोजकों ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस आयोजन को सफल बनाएं और उन्नाव से पूरे देश तक एकता और भाईचारे का सकारात्मक संदेश पहुंचाने में अपनी भागीदारी निभाएं।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन