Wed 16 Sep 2026

ब्रेकिंग

250 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे

सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी भीषण आग : आग की लपटें देख मची भगदड़ व चीख पुकार!

मुनीश गुप्ता

Thu, Nov 27, 2025
Post views : 437

उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल जनपद के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र में बुधवार रात्रि उस वक़्त हड़कम्प मच गया।ग्राम उड़ला समीप स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में अचानक आग की भीषण लपटें उठने लगीं।बुधवार रात्रि करीब 9 बजे उठी आग की लपटों को देख आस-पास के तमाम लोग घबरा कर अपने घरों से बाहर निकल आए और सम्पूर्ण इलाके में अफरा- तफरी का माहौल बन गया।कुछ ही मिनटों में आग ने लिया विकराल रूप ले लिया जहाँ फैक्ट्री से धुँआ उठता देख कर्मचारियों ने आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड विभाग को दी जहाँ पहुँची फायर बिग्रेड टीम ने आग की लपटों पर काबू पाने का प्रयास किया किन्तु फैक्ट्री के अंदर प्लाईबुड व कच्ची लकड़ी तथा भारी मात्रा में मौजूद ज्वलनशील सामग्री का स्टॉक होने कारण आग तेजी से फैलती गई।

मौके पर पहुँची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियाँ

घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुँची जहाँ दमकल कर्मियों ने आग पर रेशक्यूँ चलाकर आग पर काबू पाने की लाख कोशिशें की किन्तु आग की डरावनी लपटों ने टीम को बेवस कर दिया।आस पास के घरों में रहने वाले लोग भी अपने घरों से बाहर निकल आए और सुरक्षित स्थानों पर पहुँच गए। दमकल समेत पुलिस ने मौके पर पहुँच हालात पर काबू पाया।

ज्वलनशील सामग्री से और भड़की आग

फैक्ट्री के अंदर प्लाईबोर्ड व लकड़ी तथा केमिकल भरी सामग्री भारी मात्रा में मौजूद थी जिससे आग तेजी से फैलती गई इसी वजह से कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिसे नियंत्रित करने में दमकल कर्मियों को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा।फिलहाल आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो सका है दमकल विभाग व थाना पुलिस मामले की जाँच में जुटी है आग की लपटों में लाखों का नुकसान की आसंका जताई जा रही है।

Tags :

The Lucknow Times

Bareilly incident

Incident breaking

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन